‘धुरंधर’ की सुनामी के बीच साउथ की ये फिल्म कर रही है बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 7 दिन में कमाए 100 करोड़
Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर जहां एक तरफ रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की ‘धुरंधर’ कमाल दिखा रही है। वहीं दूसरी तरफ, साउथ की फिल्म अच्छी खासी कमाई कर रही है।

इंडियन बॉक्स ऑफिस पर एक नहीं, दो फिल्में तहलका मचा रही हैं। एक फिल्म के बारे में तो आप जानते हैं, जी हां! अक्षय खन्ना और रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’। आज हम आपको दूसरी फिल्म के बारे में बताते हैं। ये साउथ की फिल्म है। इस फिल्म ने 6 दिन में ही वर्ल्डवाइड 100 करोड़ के क्लब में अपनी जगह बना ली है। थिएटर में देखना है? चलिए तो फिर आपको इस फिल्म का नाम बता देते हैं।
क्या है फिल्म का नाम?
इस फिल्म का नाम ‘अखंडा 2: तांडवम’ है। ये फिल्म 12 दिसंबर के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, सात दिनों में इस फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 75.8 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं वर्ल्डवाइड 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।
किस ओटीटी पर है पहला पार्ट?
‘अखंडा 2: तांडवम’ दूसरा पार्ट है। इसका पहला पार्ट साल 2021 में आया था। पहले पार्ट का नाम ‘अखंडा’ है। आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म ‘अखंडा’ की कहानी जुड़वा भाइयों के इर्द-गिर्द घूमती है। इन दोनों भाइयों का किरदार नंदमुरी बालकृष्ण ने निभाया है। जब इनका जन्म होता है तब एक धर्मगुरु भविष्यवाणी करते हैं और उनकी भविष्यवाणी सुनकर एक बच्चे को काशी ले जाया जाता है, जो आगे चलकर शिवभक्त योद्धा अखंडा बनता है। वहीं दूसरे बच्चे मुरली कृष्णा किसान और समाजसेवी डॉक्टर बनकर गरीबों की मदद करता है। कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब इलाके में तांबे की आड़ में हो रहे अवैध यूरेनियम खनन से रेडिएशन फैलता है, बच्चे बीमार पड़ते हैं और माफिया वरदराजुलु नरसंहार पर उतर आता है। इसी दौरान मुरली की पत्नी और कलेक्टर सरन्या की मुलाकात रहस्यमयी अखंडा से होती है, जो रौद्र रूप में अन्याय के खिलाफ खड़ा होता है।
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



