अब अजय देवगन करेंगे 'क्राइम पैट्रोल' होस्ट! जानिए क्यों सिर्फ 15 एपिसोड किए हैं शूट?
Ajay Devgn to Host Crime Patrol: अनूप सोनी के बाद अब अजय देवगन 'क्राइम पैट्रोल' होस्ट करते नजर आएंगे। शो का प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है, लेकिन क्यों मेकर्स ने सिर्फ 15 एपिसोड शूट किए हैं?

Crime Patrol new Host: क्रिमिनल केसों की सच्ची कहानियां सुनाता टीवी शो 'क्राइम पैट्रोल' हमेशा से ऑडियंस का फेवरिट रहा है। इस शो ने लंबे वक्त तक दर्शकों का मनोरंजन किया है। लंबे वक्त तक इसे अनूप सोनी ने होस्ट किया है और वही इसकी पहचान बन गए थे। अब अजय देवगन ने इस शो की कमान संभाली है। शो का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है जिसमें अजय देवगन बताते नजर आ रहे हैं कि कैसे पहले खतरा सिर्फ अजनबियों से होता था, लेकिन आज की तारीख में अपनों से ही सावधान रहने की जरूरत है। प्रोमो काफी दमदार है, लेकिन खबर है कि अजय ने सिर्फ 15 एपिसोड शूट किए हैं।
शो के आ चुके हैं 2000 से ज्यादा एपिसोड
क्राइम पैट्रोल साल 2003 में शुरू हुआ था और तब से लेकर अभी तक इसके कुल 2 हजार से ज्यादा एपिसोड प्रसारित किए जा चुके हैं। अनूप सोनी इस शो के साथ बतौर होस्ट साल 2010 में जुड़े थे और फिर साल 2018 तक उन्होंने बतौर होस्ट इस शो की कमान संभाली। इसके बाद उन्होंने अपने एक्टिंग करियर पर फोकस करने की वजह से यह शो छोड़ दिया।
पूरी हो गई 15 एपिसोड की शूटिंग
अनूप सोनी ने यूं तो साल 2018 में 'क्राइम पैट्रोल' छोड़ दिया था, लेकिन फिर 2019 में कुछ वक्त के लिए वापसी की थी। मेकर्स इस शो को नए लेवल पर लेकर जाना चाह रहे थे और इसीलिए उन्हें एक ऐसा चेहरा चाहिए था, जो क्राइम केसों की बात करें तो लोगों के दिलों में डर और भरोसा दोनों कायम कर पाए। खबर है कि अजय देवगन ने 15 एपिसोड की शूटिंग पूरी कर ली है। यह पहली बार होगा कि अजय देवगन किसी रियलिटी शो में डेब्यू करेंगे। अनूप सोनी का डायलॉग "सतर्क रहें, सुरक्षित रहें" इस शो की पहचान बन चुका है, देखना होगा कि क्या अजय देवगन इसे जारी रखेंगे।
क्यों सिर्फ 15 एपिसोड करवाए शूट?
सवाल यह भी है कि आखिर अजय देवगन ने सिर्फ 15 एपिसोड क्यों शूट किए हैं? तो इस सवाल का जवाब यह है कि आगे की शूटिंग इस बात पर निर्भर करेगी कि क्या ऑडियंस अजय देवगन को इस सुपरहिट शो के होस्ट के तौर पर स्वीकार करेगी या नहीं। बेशक अजय देवगन एक लीजेंडरी एक्टर हैं, लेकिन टीवी की दुनिया में गणित बदल जाता है। शो के होस्ट के तौर पर उनका काम देखने के लिए फैंस बेताब हैं। सिंघम, सिंघम अगेन, गंगाजल और दृश्यम जैसी फिल्मों की वजह से यूं तो अजय देवगन इस थीम में जंचते हैं, लेकिन पब्लिक का परसेप्शन तो वक्त ही बताएगा।
कब से होगी नए सीजन की शुरुआत?
बात शो के प्रीमियर की करें तो माना जा रहा है कि इसे सितंबर में शुरू कर दिया जाएगा। हालांकि अभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार करना चाहिए। बता दें कि अनूप सोनी के अलावा राजेश तैलंग ने भी कुछ वक्त के लिए यह शो होस्ट किया था, लेकिन जिस अंदाज में अनूप सोनी ने इसकी होस्टिंग की, वह इस शो की पहचान ही बन गए।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग


