अजय देवगन की फिल्म दृश्यम का बन रहा है स्पेनिश रीमेक, इस दिन से शुरू होगी शूटिंग
अजय देवगन की फिल्म दृश्यम का अब स्पेनिश रीमेक बनने जा रहा है। फिल्म की शूटिंग इस साल से शुरू हो रही है। फिल्म में स्पेनिश एक्टर नजर आने वाले हैं। दृश्यम को लेकर ऑडियंस में जबरदस्त क्रेज रहा है। अब इसका स्पेनिश वर्जन का इंतजार हो रहा है।

अजय देवगन की फिल्म दृश्यम का ऑडियंस के बीच अलग ही क्रेज है। फिल्म के दोनों पार्ट्स को ऑडियंस ने जबरदस्त रिएक्शन दिया था। अब इस फिल्म का स्पेनिश वर्जन बन रहा है। फिल्म दृश्यम के मेकर्स ने साल 2024 में ही इस बात को कन्फर्म कर दिया था कि उनकी फिल्म का इंटरनेशनल रीमेक भी बनाया जाएगा। इस साल जून तक स्पेनिश वर्जन की शूटिंग शुरू होने की खबर है।
दृश्यम का स्पेनिश वर्जन
बॉम्बे टाइम्स के मुताबिक दृश्यम का स्पेनिश वर्जन को हाल में दिल्ली के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में कन्फर्म किया गया है। रोड्रिगो एस्पिनेल ने दृश्यम के बारे में कहा, ‘ये एक मजेदार कहानी है क्योंकि मेरे साथी एक मैक्सिकन प्रोड्यूसर हैं जिन्होंने ओ}IP राइट्स खरीदे हैं, और उन्होंने हमसे कांटेक्ट किया क्योंकि स्पेन में टैक्स पर शानदार छूटें हैं। यह रीमेक स्पेनिश संस्कृति के लिए पूरी तरह से सही है। इसलिए, हमने अब इस पर काम शुरू कर दिया है, और हम अगले जून में शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। इसमें एक स्पेनिश डायरेक्टर और लीड में स्पेनिश आर्टिस्ट हैं’।
स्पेनिश प्रोड्यूसर को कहानी पसंद आई
प्रोड्यूसर से जब पूछा गया कि ये कहानी स्पेनिश मार्किट में चलेगी। तो इसके जवाब में उन्होंने कहा, ‘ये एक ऐसे पिता की कहानी है जो अपनी बेटी को बचाने की कोशिश करता है, और एक ऐसी मां की जो अपने बेटे को ढूंढने की कोशिश करती है, इसलिए इसे एडाप्ट करना आसान हो जाता है। मुझे लगता है, एक प्रोड्यूस के तौर पर, अगर आप किसी स्थानीय फिल्म को एडाप्ट करने की कोशिश करते हैं, तो ये मुश्किल होता है। भले ही हम कहानी को एडाप्ट कर लें, फिल्म की आत्मा खो जाती है। इस मामले में, भले ही यह एक बहुत ही भारतीय फिल्म है, इसे एडाप्ट करना और अपनी ऑडियंस से जोड़ना आसान है।”
दृश्यम का तीसरा पार्ट
बता दें, दृश्यम की कहानी को सबसे पहले मलयालम में बनाई गई थी जिसमें एक्टर मोहनलाल ने लीड किया था। बाद में अजय देवगन के साथ दृश्यम फ्रेंचाइजी बनाई गई। इस फ्रेंचाइजी की दोनों फिल्मों को जबरदस्त रिस्पोंस मिला था। अब इसका तीसरा पार्ट भी आने वाला है। फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को दस्तक देने वाली है।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


