Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडajay devgn replace shahrukh khan in this big film, director ram gopal varma did not like srk energy
वो अजय देवगन थे जिन्होंने शाहरुख खान को कर दिया था उनकी पसंद की फिल्म से रिप्लेस, धमाकेदार हुई कमाई

वो अजय देवगन थे जिन्होंने शाहरुख खान को कर दिया था उनकी पसंद की फिल्म से रिप्लेस, धमाकेदार हुई कमाई

संक्षेप: बॉलीवुड किंग शाहरुख खान को ऑफर हुई थी थी ये शानदारगैंगस्टर ड्रामा फिल्म। लेकिन बाद में अजय देवगन ने उन्हें इस प्रोजेक्ट से रिप्लेस कर खुद हीरो बन गए। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म में धमाका किया था।

Fri, 24 Oct 2025 11:24 AMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

साल 2002 में आई अजय देवगन और विवेक ओबेरॉय की गैंग्स्टर ड्रामा फिल्म कंपनी को ऑडियंस से जबरदस्त रिएक्शन मिला था। सत्या जैसी शानदार फिल्म बनाने वाले राम गोपाल वर्मा ने कंपनी का डायरेक्शन किया है। एन मलिक के किरदार में अजय देवगन ने अपनी अलग पहचान बनाई थी। उन्हें एक सख्त लेकिन सुलझे हुए किरदार में देखकर ऑडियंस प्रभावित हुई थी। लेकिन क्या आप जानते हैं पहले ये किरदार शाहरुख खान को ऑफर किया गया था। लेकिन डायरेक्टर शाहरुख से खुश नहीं हुए।

शाहरुख खान को निकाला

सिद्धार्थ कनन के साथ बातचीत में राम गोपाल वर्मा ने बताया कि जिस वक्त वो शाहरुख खान के पास अपनी फिल्म कंपनी की कहानी सुनाने गए थे वो उसी समय समझ गए थे कि ये उनकी फिल्म के लिए सही नहीं हैं। उन्होंने कहा, “मेरी पहली पसंद शाहरुख खान थे। मैं उनके पास कहानी सुनाने गया और वह इंटरेस्ट दिखा रहे थे। लेकिन मुझे लगा कि शाहरुख की एनर्जेटिक बॉडी लैंग्वेज और उनकी नेचुरल एनर्जी उस किरदार के लिए सही नहीं है। एन मलिक का किरदार काफी शांत, ले-फैड और ठंडे दिमाग का था। अगर शाहरुख इस किरदार में होते, तो यह उनके और फिल्म दोनों के लिए सही नहीं होता।”

अजय देवगन थे परफेक्ट

गोपाल वर्मा ने आगे कहा, “एक तरह का एक्टिंग करने वाला और एक एक्टर होता है। मैं नहीं कह रहा कि कोई बेहतर है, बस तरीकाअ और अंदाज अलग है। शाहरुख जैसी प्रतिभा को किसी अलग किरदार में ढालना मुश्किल होता है। वहीं अजय देवगन इस रोल के लिए नेचुरली परफेक्ट थे, वह शांत और कॉम्पोज़्ड हैं। तभी मैंने अजय को फाइनल किया।”

अभिषेक बच्चन थे पसंद

राम गोपाल वर्मा ने बताया कि शाहरुख से मुलाकात के बाद उन्होंने उसी दिन अजय देवगन को मिलने के लिए बुलाया और कंपनी के लिए फाइनल किया। उन्होंने ये भी बताया कि पहले चंदू के रोल के लिए उनके दिमाग में अभिषेक बच्चन का ख्याल आया था। लेकिन वो उस समय बिजी थे।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas
ऊषा IIMC नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद से हिंदी एंटरटेनमेंट वर्ल्ड को कवर कर रही हैं। देसी मार्टीनी के बाद अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फिल्मों, वेब सीरीज- शोज़ की समझ रखती हैं। फिल्म रिव्यूज, टीवी गॉसिप्स और मजेदार-क्रिस्प राइटिंग से रीडर्स को पिछले 8 सालों से एंटरटेन करती आई हैं। सेलेब्स इंटरव्यू, एक्सक्लूसिव न्यूज़ आर्टिकल, ट्रिविया, लाइफस्टाइल, वीडियो कंटेंट, स्क्रिप्ट राइटिंग में रुचि है। मधुबाला के दौर से लेकर आलिया भट्ट की फिल्मों तक के सफ़र से अपडेटेड हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।