अजय देवगन ने प्रैंक में अमरीश पुरी को भी नहीं छोड़ा, बोले- वह गुस्सा हो जाते थे, मैं उनके ही पैर छूता था

Kajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अजय देवगन सेट पर लोगों के साथ खूब मजाक करते हैं। उन्होंने बताया कि अपनी फिल्म फूल और कांटे को-स्टार अमरीश पुरी को भी नहीं छोड़ा। पहले वह गुस्सा करते फिर हंसने लगते थे।

अजय देवगन ने प्रैंक में अमरीश पुरी को भी नहीं छोड़ा, बोले- वह गुस्सा हो जाते थे, मैं उनके ही पैर छूता था

अजय देवगन प्रैंकस्टर हैं। शूटिंग के साथ वह सबके साथ शैतानियां करते हैं। अपने को-एक्टर्स और एक्ट्रेसस में उन्होंने शायद ही किसी को छोड़ा हो। पर्दे पर लोगों को डराने वाले अमरीश पुरी को भी नहीं। एक इंटरव्यू में अजय देवगन ने बताया कि उनकी बॉन्डिंग अमरीश पुरी से काफी अच्छी थी। वह उनके पैर छूते थे और टांग भी खींचते थे।

रैंगिंग पर गुस्सा होते थे अमरीश पुरी

अजय देवगन ने वरायटी इंडिया को बताया कि पहले को-स्टार जिससे उनकी बॉन्डिंग हुई, वो अमरीश पुरी थे। वह बोलते हैं, 'मैं कहूंगा कि संजू, सलमान वगैरह के अलावा, पहली फिल्म मैंने अमरीश पुरी के साथ की थी। वह जेम थे। वह मुझसे बहुत-बहुत सीनियर और बुजुर्ग थे। इंडस्ट्री में सिर्फ वही ऐसे इंसान थे जिनके मैं पैर छूता था लेकिन हम दोस्तों की तरह थे। मतलब मैं उन्हें कुछ भी बता सकता था। मैं उनकी रैगिंग करता था तो वह मुझसे गुस्सा हो जाते थे फिर वह मेरे पास आकर हंसना शुरू कर देते थे। तो बाकी दोस्तों के अलावा यह बॉन्डिंग हमेशा अच्छी रही है।'

सुख-दुख में पहले पहुंचते थे अमरीश पुरी

अजय देवगन कपिल शर्मा के शो पर भी बता चुके हैं कि वह उनके लिए पिता जैसे थे। इंडस्ट्री में किसी को तकलीफ हो, किसी की शादी हो या किसी की डेथ हो जाए तो सबसे पहले पहुंचने वाला आदमी वो होता था। अजय देवगन ने इस शो पर भी पंजाबी में बताया था कि अमरीश पुरी प्रैंक पर नाराज होते थे, 'तू स्वेरे स्वेरे आके मेरे पैरी हाथ लाना है फिर सारा दिन मेरी लात खींचता रहना है।'

पहली फिल्म में अजय के पिता का रोल

अजय देवगन की पहली फिल्म फूल और कांटे में अमरीश पुरी ने उनके पिता का रोल निभाया था। मूवी में अमरीश पुरी डॉन बने हैं। अजय चाहते हैं कि जुर्म की दुनिया से दूर रहें लेकिन पिता की हत्या हो जाने के बाद वह भी डॉन बन जाते हैं। फिल्म 22 नवंबर 1991 को रिलीज हुई थी। मूवी सुपरहिट थी। फूल और कांटे मूवी में अजय देवगन के साथ मधु भी थीं। उनका भी यह बॉलीवुड डेब्यू था। इससे पहले वह साउथ की फिल्मों में काम कर चुकी थीं। फूल और कांटे के गाने भी चार्ट बस्टर थे। फिल्म का बजट 2.5 से 3 करोड़ के आसपास था। इसने 12 करोड़ के आसपास कमाई की थी। मूवी में अजय देवगन की एंट्री पर थिएटर्स में खूब सीटियां बजी थीं। लोग इसे आज भी याद करते हैं।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।