हीरो तो कई होते हैं, लेकिन..., 'दृश्यम 3' एक्टर अजय देवगन ने की पायलट कैप्टन स्मित मच्छर की तारीफ

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

'दृश्यम 3' के अलावा एक और चीज की चर्चा पूरे देश में हो रही है। ये कोई और नहीं बल्कि फ्लाई दुबई के पायलट कैप्टन स्मित मच्छर हैं। स्मित ने अपनी जान की परवाह किए बिना फ्लाइट के सभी यात्रियों की जान बचाई।

ajay devgn smit machchhar
अजय देवगन ने की पायलट कैप्टन स्मित मच्छर की तारीफ

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन इन दिनों अपनी फिल्म 'दृश्यम 3' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। वियल सलगांवकर बनकर अजय ने हर किसी का दिल जीत लिया है। अजय 'दृश्यम 3' 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म में अजय का सामना एक्टर जयदीप अहलावत के साथ हुआ है। फिल्म रिलीज होने के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर बवाल मचा रही है। ओपनिंग डे पर 'दृश्यम 3' ने शानदार कमाई की है। 'दृश्यम 3' के अलावा एक और चीज की चर्चा पूरे देश में हो रही है। ये कोई और नहीं बल्कि फ्लाई दुबई के पायलट कैप्टन स्मित मच्छर हैं। स्मित ने अपनी जान की परवाह किए बिना फ्लाइट के सभी यात्रियों की जान बचाई। स्मित पूरे देश के रियल हीरो बन गए हैं। इसी बीच अब अजय ने स्मित की तारीफ की।

हीरो तो कई होते हैं, लेकिन...

एक्टर अजय देवगन ने शनिवार को फ्लाई दुबई के पायलट कैप्टन स्मित मच्छर की तारीफ की, जिन्होंने फ्लाइट FZ1073 की घटना के दौरान बहादुरी दिखाई। हवा में को-पायलट द्वारा चाकू मारे जाने के बावजूद, उन्होंने फ्लाई दुबई की फ्लाइट में सवार 174 लोगों की जान बचाने में मदद की। अजय देवगन ने X पर लिखा, 'हीरो तो कई होते हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी होते हैं जो हमें दिखाते हैं कि असली हिम्मत क्या होती है। कैप्टन स्मित मच्छर, आप हर मायने में एक हीरो हैं। मैं आपके लिए हिम्मत और जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।' अजय देवगन का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जब सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब आप मजबूती से डटे रहे!!

बता दें कि अजय देगवन से पहले, शाहरुख खान ने X पर कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी की तारीफ की थी। उन्होंने लिखा, 'कैप्टन स्मित मच्छर, जब सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब आप मजबूती से डटे रहे!! मुश्किलों का सामना करना और अपनी सुरक्षा को दांव पर लगाना आसान नहीं है... लेकिन आपने विमान में सवार लोगों की सुरक्षा के लिए ठीक यही किया और हमें दिखाया कि एक कैप्टन होने का क्या मतलब है। यह साहस और कर्तव्य की सच्ची मिसाल है। आपके जल्द ठीक होने की कामना करता हूं, देश को आप पर गर्व है...।'

'कमाल कर दिया पायलट जी'

सलमान खान ने भी स्मित की बहादुरी की तारीफ की थी। शुक्रवार रात सलमान ने X पर एक दिल छू लेने वाला नोट शेयर किया। उन्होंने लिखा, 'कमाल कर दिया पायलट जी, हम सब आपको सलाम करते हैं। आपके साथ उड़ान भरना खुशी की बात होगी... बहुत बढ़िया भाई... कैप्टन #SmitMachchhar।'

'दृश्यम 3' के बारे में

बता दें कि 'दृश्यम द कन्क्लूजन' को अभिषेक पाठक ने डायरेक्ट किया है। फिल्म 2 अक्टूबर, 2026 को थिएटर में रिलीज होगी। इस सस्पेंस थ्रिलर में अजय देवगन के अलावा तब्बू, श्रिया सरन, जयदीप अहलावत, प्रकाश राज, ईशिता दत्त और रजत कपूर जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इससे पहले फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने बताया था कि पहले वह फिल्म का नाम 'दृश्यम 3' रख रहे थे, लेकिन फिर उन्होंने सोचा कि अगर पार्ट 3 बोलेंगे तो लोगों को उम्मीद होगी कि इसका एक और पार्ट आएगा। लेकिन अब इस कहानी का एंड करना है इसलिए इसका नाम 'दृश्यम द कन्क्लूजन' रखा है। हालांकि, अभी भी इसे ज्यादातर लोग 'दृश्यम 3' ही बोल रहे हैं।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडहीरो तो कई होते हैं, लेकिन..., अजय ने की पायलट कैप्टन स्मित मच्छर की तारीफ