
रेड 3 कब होगी रिलीज? अजय देवगन की फिल्म पर आया लेटेस्ट अपडेट
Raid 3 Sequel Update: अजय देवगन की फिल्म रेड के दो पार्ट आ चुके हैं। अब फैंस को फिल्म के तीसरे पार्ट का भी इंतजार है। रेड 3 अपने शुरुआती फेज में है। मेकर्स इस फिल्म को अगले साल के अंत में रिलीज कर सकते हैं।
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म रेड साल 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का दूसरा पार्ट इसी साल रिलीज हुआ था। अब फैंस को फिल्म के तीसरे पार्ट का इंतजार है। रेड 3 को लेकर आए लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक अजय देवगन की फिल्म का सीक्वल साल 2026 के आखिर में रिलीज हो सकता है। तीसरे पार्ट को भी राजकुमार गुप्ता डायरेक्ट करेंगे। रेड 3 अभी अपने शुरुआती स्टेज पर है।
रेड 3 की हो रही तैयारी
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, रेड 3 से जुड़े अपडेट्स को गोपनीय रखा जा रहा है। सूत्रों की मानें तो रेड 3 अपने दोनों पार्ट्स से कहीं ज्यादा बड़ी होगी। फिल्म का तीसरा पार्ट कहानी को और भी जटिल और नाटकीय स्तर पर ले जाने का वादा करता है।
नई चुनौतियों का सामना करेंगे अजय देवगन
फिल्म की टीम पिछले कुछ हफ्तों से शांति से स्क्रिप्ट पर काम कर रही है। तीसरे पार्ट में संघर्ष पहले पार्ट्स के मुकाबले ज्यादा बड़ा होगा। तीसरे पार्ट में अजय देवगन के किरदार को जिन चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा वो इससे पहले उन्होंने दोनों पार्ट में नहीं देखा होगा।
2026 मिड में शुरू होगा प्री-प्रोडक्शन
रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का प्री-प्रोडक्शन 2026 के मिड में शुरू हो जाएगा। डायरेक्टर राजकुमार गुप्ता स्क्रीनप्ले पर बारीकी से काम कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि फिल्म में प्रामाणिकता और रियलिस्टिक टोन बनी रहे। अजय देवगन के किरदार की बात करें तो फिल्म में अजय देवगन इंकम टैक्स ऑफिस अमय पटनायक का किरदार निभाते नजर आएंगे।

लेखक के बारे में
Harshita Pandeyलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




