अजय देवगन की पिछली 5 फिल्मों की ओपनिंग डे की कमाई, इस फिल्म ने पहले दिन कमाए थे 43 करोड़
अजय देवगन की फिल्म धमाल 4 के धमाके के बीच ये रहा है उनकी पिछली 5 फिल्मों का ओपनिंग डे कलेक्शन। एक ने तो पहले दिन ही कमा लिए थे 43 करोड़, अगली सिर्फ डेढ़ करोड़ पर सिमटी।

अजय देवगन अपनी फिल्म धमाल 4 के लिए खबरों में बने हुए हैं। अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म वेलकम टू द जंगल के बीच अब ऑडियंस की धमाल 4 पसंद आ रही है। क्रिटिक्स ने फिल्म को अच्छा फीडबैक दिया है। फिल्म ने भी 13.75 करोड़ की ज्यादा की कमाई के साथ ओपनिंग की है। लेकिन क्या आप अजय कि पिछली 5 रिलीज हुई फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन के बारे में जानते हैं? अजात की इस फिल्म ने पहले ही दिन कर दिया था धमाका। और एक ऐसी भी फिल्म रही जो सिर्फ एक करोड़ के आसपास की कमाई से ओपनिंग कर पाई।
दे दे प्यार दे 2
धमाल 4 से पहले अजय देवगन पिछले साल नवंबर 2025 में दे दे प्यार दे 2 लेकर आए थे। ये फिल्म एक सीक्वल थी जिसके कॉमिक टाइम, एक्टर्स की एक्टिंग को ऑडियंस ने खूब एन्जॉय किया। इस फिल्म ने अपने पहले दिन 9.11करोड़ नेट के साथ ओपनिंग की थी। फिल्म का कुल कलेक्शन 74.23 करोड़ नेट बताया गया और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एवेरेज साबित हुई।
सन ऑफ सरदार 2
पिछले साल अगस्त 2025 में अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 रिलीज हुई थी। रोमांटिक ड्रामा कॉमेडी फिल्म ने ऑडियंस को खास प्रभावित नहीं किया। मृणाल ठाकुर के साथ न अजय की जोड़ी भी खास पसंद नहीं की गई। फिल्म ने रिलीज के वक्त अपने पहले दिन 7.25 करोड़ नेट कमाई की थी। ये आंकड़ा कुल 47.03 करोड़ नेट पर सिमट गया। फिल्म 50 करोड़ भी पार नहीं कर पाई और बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई।
रेड 2
अजय देवगन ने अपनी फिल्म रेड से पहले ही कमाल किया था। ऐसे में इसके सीक्वल से ऑडियंस को उम्मीदें थीं। एक केस खुलने वाला था और बड़ा छापा जिसने विलेन की पोल खोल दी। पिछले साल 2025 में रिलीज हुई रेड 2 में रितेश देशमुख विलेन बने थे। फिल्म ने पहले इन 19.25 करोड़ नेट के साथ ओपनिंग की थी। फिल्म की कुल कमाई 173.44 करोड़ नेट हुई। बॉक्स ऑफिस ओअर फिल्म सुपरहिट रही।
आजाद
अजय देवगन ने अपने भांजे अमन देवगन को फिल्मों में लॉन्च करते हुए फिल्म आजाद बनाई थी। इस फिल्म में रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने भी डेब्यू किया था। अजय देवगन की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले दिन सिर्फ डेढ़ करोड़ कमाए। कुल कमाई अजय देवगन की फिल्मों के पहले दिन के कलेक्शन से बहुत कम था। कुल कमाई थी 7.42 करोड़ नेट। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई।
सिंघम अगेन
अजय देवगन और डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। साल 2024 में आई फिल्म सिंघम अगेन के सतह वो ये कमाल नहीं दिखा पाए और फिल्म एवेरेज रही। इस फिल्म ने पहले दिन 43.50 करोड़ की धमाकेदार ओपनिंग की थी। कुल कमाई 247.86 करोड़ नेट। इसके बाद भी ये फिल्म एक एवेरेज मानी जाती है।
डिस्क्लेमर: आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स, Sacnilk और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी


