अजय देवगन का दावा- 'दृश्यम 2' को मात दे देगी 'दृश्यम 3', बताया क्यों खत्म करनी पड़ रही है ये फ्रेंचाइजी

लाइव हिन्दुस्तान
share

बता दें कि 'दृश्यम द कन्क्लूजन' को अभिषेक पाठक ने डायरेक्ट किया है। फिल्म 2 अक्टूबर, 2026 को थिएटर में रिलीज होगी। मूवी में अजय के साथ जयदीप अहलावत लीड रोल में हैं।

Drishyam 3 beats Drishyam 2
क्या 'दृश्यम 2' को मात दे देगी 'दृश्यम 3'?

अक्टूबर का महीना बेहद खास होने वाला है। महीने की शुरुआत में थिएटर में बड़ा धमाका होने वाला है। 2 अक्टूबर को अजय देवगन की 'दृश्यम 3' रिलीज हो रही है। दृश्यम फ्रेंचाइजी का ये आखिरी पार्ट है। मूवी में इस बार अजय के साथ जयदीप अहलावत भी अहम किरदार में नजर आ रहे हैं। इस बार विजय सलगांवकर पुलिस को चकमा देने के लिए एक आखिरी दांव खेला। वहीं, फैंस भी इस फिल्म को देखने को लिए काफी एक्साइटेड हैं। इसी बीच अब फिल्म रिलीज के पहले अजय देवगन ने 'दृश्यम 3' को लेकर कुछ ऐसा दावा किया, जिसे सुनकर फैंस खुश हो जाएंगे।

'दृश्यम 3' को लेकर अजय ने किया दावा

दअसल, अजय देवगन हाल ही में मुंबई में FICCI फ्रेम्स 2026 के एक पैनल में शामिल हुए थे। इस दौरान अजय ने अपनी फिल्म 'दृश्यम 3' को लेकर खुलकर बात की। इस दौरान अजय ने अपनी इस फिल्म के बारे में बात की और बताया कि उन्होंने मंगलवार को इसकी स्क्रीनिंग देखी। इसी दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अजय देवगन कहते हैं 'दृश्यम 2' से भी बेहतर 'दृश्यम 3' है। अजय के इस दावों को लेकर फैंस की उम्मीदें फिल्म को लेकर काफी बढ़ गई है।

आखिर क्यों 'दृश्यम' फ्रैंचाइजी की ये आखिरी कड़ी है

अजय देवगन ने कहा, ' फिल्म की स्क्रिप्ट को जिस तरह से तैयार की गई है, मुझे लगता है कि हमें यहीं रुक जाना चाहिए। मैंने कल (मंगलवार) फिल्म देखी और मेरी निजी राय है कि यह 'दृश्यम 2' से बेहतर है। तो, उम्मीद है सब अच्छा होगा!' इसी दौरान अजय ने ये भी बताया कि 'दृश्यम 3' की इसस फ्रैंचाइजी की एंड है। अयज ने कहा, 'ये यानी 'दृश्यम 3' की आखिरी कहानी है। आपको अब ये देखना होगा कि क्या विजय सलगांवकर पुलिस को हरा पाते हैं या खुद हार जाते हैं, यह अंत इसलिए है, क्योंकि 'दृश्यम' जैसी फिल्म की कहानी लिखना बहुत मुश्किल है। इसी वजह से हम इस फिल्म की कहानी को एक बेहद ही शानदार औार दिलचस्प मोड़ पर खत्म करना चाहते हैं। वहीं, जिस तरह से मूवी और उसकी स्क्रिप्ट तैयार हुई है, मुझे लगता है कि हमें इसे अब यहीं पर रोक देना चाहिए।'

'दृश्यम 3' के बारे में

बता दें कि 'दृश्यम द कन्क्लूजन' को अभिषेक पाठक ने डायरेक्ट किया है। फिल्म 2 अक्टूबर, 2026 को थिएटर में रिलीज होगी। बता दें कि इससे पहले फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने बताया था कि पहले वह फिल्म का नाम 'दृश्यम 3' रख रहे थे, लेकिन फिर उन्होंने सोचा कि अगर पार्ट 3 बोलेंगे तो लोगों को उम्मीद होगी कि इसका एक और पार्ट आएगा। लेकिन अब इस कहानी का एंड करना है इसलिए इसका नाम 'दृश्यम द कन्क्लूजन' रखा है। हालांकि, अभी भी इसे ज्यादा तर लोग 'दृश्यम 3' ही बोल रहे हैं।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडक्या 'दृश्यम 2' को मात देगी 'दृश्यम 3', जानें क्यों खत्म करनी पड़ रही फ्रेंचाइजी