Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडAishwarya Rajinikanth Dhanush filed the petition for divorce at the Chennai family court
टूट गया ऐश्वर्या रजनीकांत और धनुष का रिश्ता, दायर की तलाक की अर्जी

टूट गया ऐश्वर्या रजनीकांत और धनुष का रिश्ता, दायर की तलाक की अर्जी

संक्षेप:

Aishwarya Rajinikanth-Dhanush Divorce: ऐश्वर्या रजनीकांत और धनुष ने अपनी राहें अलग कर ली है। उन्होंने फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दायर की है।

Mon, 8 April 2024 10:28 PMShrilata लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Aishwarya Rajinikanth-Dhanush Divorce: ऐश्वर्या रजनीकांत और धनुष अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने 2004 में शादी की। ऐश्वर्या और धनुष ने उस वक्त सभी को हैरान कर दिया जब उन्होंने जनवरी 2022 में अलग होने की घोषणा की। इससे उनके फैन्स को झटका लगा। बीच में ऐसी भी खबरें थीं कि दोनों ने बच्चों के लिए फिर से साथ रहने का फैसला किया है लेकिन अब लेटेस्ट अपडेट है कि उन्होंने हाल ही में चेन्नई फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दायर की है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दो सालों से रह रहे अलग

ऐश्वर्या और धनुष के करीबी सूत्र ने इंडिया टुडे से कहा कि उन्होंने धारा 13 बी के तहत आपसी सहमति से तलाक का फैसला किया। अलग होने के ऐलान के करीब डेढ़ साल बाद उन्होंने आपसी सहमति से तलाक के लिए अर्जी दी। जल्द ही उनके मामले की सुनवाई होगी। दोनों पिछले दो सालों से अलग रह रहे हैं। उनके दो बेटे यात्रा और लिंगा हैं।

अलग होने का किया ऐलान

17 जनवरी 2022 को धनुष ने एक्स पर अलग होने के बारे में जानकारी दी। शादी के 18 साल बाद उनकी राहें जुदा हो गईं। उन्होंने लिखा, '18 साल से दोस्त, कपल, माता-पिता और एक-दूसरे के शुभचिंतक के रूप में साथ रहे। यह यात्रा आगे बढ़ने और समझ की रही है। आज हम उस जगह खड़े हैं जहां हमारे रास्ते अलग हो गए हैं। ऐश्वर्या और मैंने एक जोड़े के रूप में अलग होने का फैसला किया है।'

ऐश्वर्या की फिल्म की धनुष ने तारीफ की

ऐश्वर्या और धनुष बच्चों का पालन-पोषण साथ में कर रहे हैं। अलगाव की घोषणा के बाद ऐश्वर्या ने 'लाल सलाम' के साथ निर्देशन में वापसी की। फिल्म में रजनीकांत भी थे। धनुष ने सोशल मीडिया पर फिल्म और रजनीकांत की तारीफ की थी लेकिन उन्होंने ऐश्वर्या का जिक्र नहीं किया।

Shrilata

लेखक के बारे में

Shrilata

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।