Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडAishwarya Rai wishes Abhishek Bachchan on his 50th birthday with childhood pic
ऐश्वर्या राय ने पति अभिषेक बच्चन को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, अनसीन तस्वीर शेयर कर लिखा- बहुत सारा प्यार

ऐश्वर्या राय ने पति अभिषेक बच्चन को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, अनसीन तस्वीर शेयर कर लिखा- बहुत सारा प्यार

संक्षेप:

अभिषेक ने 5 फरवरी को 50वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर अभिषेक के फैंस और उनकी फैमिली ने उन्हें ढेर सारी बधाई दी है। ऐसे में अभिषेक के जन्मदिन पर उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय ने उन्हें खास अंदाज में विश किया है।

Feb 06, 2026 09:16 am ISTPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन एक जाने माने एक्टर हैं। अभिषेक ने अपने करियर में कई शानदार फिल्मों दी हैं। प्रोफेशनल लाइफ के साथ अभिषेक अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं। अभिषेक ने 5 फरवरी को 50वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर अभिषेक के फैंस और उनकी फैमिली ने उन्हें ढेर सारी बधाई दी है। ऐसे में अभिषेक के जन्मदिन पर उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय ने उन्हें खास अंदाज में विश किया है। ऐश्वर्या ने अभिषेक की बचपन की फोटो शेयर की है, इसमें अभिषेक की आंखें दिख रही हैं। एक्ट्रेस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है, साथ ही इस पर कमेंट कर फैंस भी एक्टर को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई दे रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ऐश्वर्या राय ने शेयर की खास तस्वीर

अभिषेक बच्चन के 50वें जन्मदिन पर ऐश्वर्या राय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति की क्रॉप की गई ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में अभिषेक की आंखें दिख रही हैं। पोस्ट में ऐश्वर्या अभिषेक को बेबी पापा कहा। फोटो के साथ ऐश्वर्या ने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी हैप्पी 50 परसेंट बर्थडे डियरेस्ट बेबी पापा। बहुत सारा प्यार, शांति, खुशी, संतोष और अच्छी हेल्थ मिले। गोल्डन रहिए। प्यार में शाइन करिए।'

ये भी पढ़ें:'उसके अंदर कुछ टूटा...' अरिजीत के प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने पर बोले लकी अली

फेंस ने दी बधाई

बता दें कि ऐश्वर्या राय का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस पर कमेंट कर यूजर्स अभिषेक बच्चन को ढेर सारी बधाई दे रहे हैं। इस पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, 'अरे वाह, कितनी प्यारी तस्वीर है, जन्मदिन मुबारक हो।' एक यूजर ने लिखा, 'बहुत खूबसूरती से लिखा है, ऐश्वर्या!' एक कमेंट में लिखा था, 'खूबसूरत कपल, हमेशा साथ खुश रहो।' ऐसे कई और कमेंट्स इस पोस्ट पर आ रहे हैं।

ऐश्वर्या और अभिषेक की पर्सनल लाइफ

बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने फिल्म 'गुरु' में साथ काम किया है। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आए और उन्हें प्यार हो गया। इसके बाद साल 2007 में उन्होंने शादी की थी। उनकी शादी ग्रैंड तरीके से हुई थी। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी अमिताभ बच्चन के बंगले प्रतीक्षा में हुई थी। शादी में कई बड़े-बड़े स्टार्स पहुंचे थे। कपल ने 2011 में बेटी आराध्या का वेलकम किया था।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।