Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडAishwarya Rai Talks about sepnding time with daughter Aaradhya and Husband Abhishek Bachchan Says never felt insecure
ऐश्वर्या राय को नहीं महसूस होती इनसिक्योरिटी, बोलीं- अभिषेक के साथ…

ऐश्वर्या राय को नहीं महसूस होती इनसिक्योरिटी, बोलीं- अभिषेक के साथ…

संक्षेप:

ऐश्वर्या राय ने हाल ही में फिल्मों और इनसिक्योरिटी को लेकर बात की है।ऐश्वर्या राय ने कहा कि उन्हें इनसिक्योरिटी महसूस नहीं होती है। उन्होंने कहा कि वो अभिषेक के साथ होने और आराध्या की देखभाल करने में इतनी व्यस्त होती हैं कि उन्हें इनसिक्योर होने का टाइम नहीं मिलता।

Dec 05, 2025 04:36 pm ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

ऐश्वर्या राय बच्चन रेड सी फिल्म फेस्टिवल 2025 की ओपनिंग सेरिमनी में शामिल हुईं। दूसरे किसी इवेंट की तरह ही इस इवेंट में भी ऐश्वर्या राय का लुक सोशल मीडिया पर छा गया। लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। इस इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ऐश्वर्या राय कहती नजर आ रहीं हैं कि अगर उन्हें फिल्में नहीं भी मिलती हैं तब भी वो इनसिक्योर नहीं होती हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इनसिक्योरिटी को लेकर क्या बोलीं ऐश्वर्या राय

हॉलीवुड रिपोर्टर के मुताबिक ऐश्वर्या राय ने कहा, "मैं आराध्या (बेटी) की देखभाल और अभिषेक के साथ रहने में इतनी व्यस्त रहती हूं कि अगर मैं कोई फिल्म साइन नहीं भी करती हूं तो भी मुझे कोई इनसिक्योरिटी महसूस नहीं होती है। इनसिक्योरिटी की भावना कभी भी मेरे लिए ड्राइविंग फोर्स नहीं रही है।"

ऐश्वर्या राय बोलीं- इनसिक्योरिटी कभी भी ड्राइविंग फोर्स नहीं रही

वायरल वीडियो में ऐश्वर्या राय कहती नजर आ रही हैं, “मुझे समझ नहीं आता। मुझे इनसिक्योरिटी महसूस नहीं होती। मुझे लगता है कि यह मेरे बारे में एक बहुत असली बात है। इनसिक्योरिटी कभी भी ड्राइविंग फोर्स नहीं रही है, जो आस-पास की बहुत सारी आवाजें आपके दिमाग में घुसने की कोशिश कर सकती हैं, और कभी-कभी चॉइस को आगे बढ़ा सकती हैं। यह कुछ ऐसा है, जो मेरे में कभी नहीं रहा।" यहां क्लिक करके देखें वीडियो

ऐश्वर्या ने की सपोर्ट और प्यार की बात

ऐश्वर्या राय ने आगे बताया कि उन्हें याद है कि जब उन्होंने देवदास की तो लोग ऐसे पूछ रहे थे कि अब अगली बड़ी फिल्म क्या करनी है? फिर उन्होंने चोकर बाली की। वो कहानी उन्हें बहुत अच्छी लगी थी। वो ऐसी फिल्म थी जो वो करना चाहती हैं। तो उस मायने में वो प्रिडिक्टिबलटी नहीं है। और शायद यही वो रास्ता है जो किसी को लेना चाहिए। उन्होंने कहा, “ मुझे नहीं पता, लेकिन अपनी जर्नी में इतना आगे आ जाना, मैं शुक्रगुजार हूं। मेरे पास आपका सारा प्यार है, आपका सारा सपोर्ट है, मेरे पास टैलेंट की इंडस्ट्री है।”

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey
हर्षिता पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है। इससे पहले वह आज तक में काम कर चुकी हैं। एंटरटेनमेंट के अलावा मेंटल हेल्थ की खबरों में रुचि रखती हैं। काम से इतर वह अपना अधिकांश वक्त फिल्में देखने में बिताती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।