सलमान खान के गाने पर नाचीं ऐश्वर्या राय, वायरल वीडियो में अभिषेक बच्चन भी आए नजर
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दोनों को सलमान खान के गाने पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो में एक्टर्स उसी डांस स्टेप को भी फॉलो कर रहे हैं जो सलमान ने किए थे।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा जिसमें ऐश्वर्या राय को सलमान खान की फिल्म सलाम-ए इश्क के टाइटल सॉन्ग सलाम-ए इश्क पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। ये एक ग्रैंड शादी का वीडियो है जिसमें नीता अंबानी भी इसी गाने पर प्यार को सलाम करती हुईं नजर आ रही हैं। अभिषेक बच्चन भी पत्नी ऐश्वर्या का साथ दे रहे हैं। सलमान खान के गाने पर ऐश्वर्या को डांस वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
शादी में नाचे अभिषेक और ऐश्वर्या
ये डांस वीडियो मुदिद अडानी और अनन्या दीवानजी की शादी के सेलिब्रेशन का है। इस मौके पर ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने नीता अंबानी के साथ मिलकर सलमान खान के गाने सलाम-ए इश्क पर डांस किया। खास बात ये रही कि इस दौरान डांस स्टेप भी सलमान पर फिल्माए गाए थे। ये वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ऐश्वर्या को डार्क नीले रंग के सूट में देखा जा सकता है और अभिषेक वाइट पेंट और नीले बंद गला के साथ अपने लुक को पूरा किया था। दोनों ने नीता अंबानी के साथ मिलकर कपल के लिए खास परफॉरमेंस दी।
शादी में बजता है सलमान का गाना
सलमान के फिल्म के गाने को म्यूजिक कंपोज़र शंकर-एहसान-लॉय ने कंपोज्ड किया था। इस गाने के बोल समीर अनजान ने लिखे थे। गाने के वीडियो में सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा, अनिल कपूर, गोविंदा, जूही चावला, विद्या बालन और जॉन अब्राहम जैसे एक्टर्स नजर आए थे। शादी के फंक्शन में ये गाना खूब बजाया जाता है।
अलग होने की खबर निकलीं अफवाह
बता दें, हाल में सचिन तेंदुलकर की बेटे अर्जुन की शादी के रिसेप्शन में भी ऐश्वर्या और अभिषेक को देखा गया था। पिछले साल तक दोनों के अलग होने की खबर थी। बताया जा रहा था कि कपल एक दूसरे से अलग रह रहा है। ऐश्वर्या को बर्थडे सेलिब्रेशन के मौकों पर अपनी मां वृंदा के साथ ही देखा गया था। एक रिपोर्ट में ये भी कहा गया था कि ऐश्वर्या बच्चन हाउस में नहीं बल्कि अपनी मां के साथ रहती हैं। हालांकि, इस साल न्यू ईयर के मौके पर अभिषेक बच्चन को बेटी आराध्या और ऐश्वर्या के साथ हॉलिडे पर गए थे। लंबे समय बाद तीनों को साथ देखना फैंस के लिए सुखद था। इसी के साथ दोनों के अलग होने की खबर भी झूठ साबित हुई।
अभिषेक की फिल्में
वर्क फ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या फिल्मों से दूर अपनी बेटी की परवरिश में बिजी हैं। अक्सर मां-बेटी की जोड़ी को साथ देखा जाता है। वहीं अभिषेक अपने काम से तारीफें बटोर रहे हैं। आने वाले दिनों में अभिषेक को शाहरुख खान की फिल्म किंग में देखा जाएगा।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


