
स्वतंत्रता दिवस से पहले जवानों संग आमिर खान ने देखी सितारे जमीन पर, भड़के लोग; 'जब सेना ऑपरेशन कर रही थी…'
आमिर खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में आमिर खान भारतीय सेना के जवानों के साथ अपनी फिल्म सितारे जमीन पर देखते नजर आ रहे हैं।
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर जून के महीने में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया है। अब आमिर खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आमिर कान भारतीय सेना के जवानों के साथ सितारे जमीन पर देखते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने आमिर खान के इस वीडियो पर रिएक्ट किया है। जहां बहुत से यूजर्स ने आमिर खान के इस वीडियो पर प्यारा लुटाया है। वहीं, कुछ यूजर्स ने आमिर खान पर भड़क गए हैं। एक यूजर ने पूछा कि जब सेना तनाव के दौरान ऑपरेशन (ऑपरेशन सिंदूर) कर रही थी, तब कुछ पोस्ट नहीं किया। अब उनके साथ बैठकर फिल्म देख रहा है। शर्मनाक।

जवानों के साथ आमिर खान ने देखी सितारे जमीन पर
आमिर खान का ये वीडियो स्वतंत्रता दिवस से पहले समाने आया है। इस वीडियो में आमिर खान सेना के जवानों के साथ बैठकर अपनी फिल्म सितारे जमीन पर देख रहे हैं। सोशल मीडिया पर ज्यादातर लोगों ने आमिर खान की इस वीडियो पर प्यारा लुटाया है। वहीं, कुछ लोगों ने आमिर खान को ट्रोल किया है।
क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स
एक यूजर ने लिखा- कितने लोगों के साथ बैठकर ये फिल्म देखोगे। एक दूसरे यूजर ने लिखा- क्यों सेना के जवानों को बोर कर रहे हो। एक यूजर ने लिखा कि जब सेना तनाव के दौरान ऑपरेशन कर रही थी, तब कुछ पोस्ट नहीं किया। अब उनके साथ बैठकर फिल्म देख रहा है। शर्मनाक। एक यूजर ने लिखा- पाकिस्तान अटैक के टाइम कहां था ये?
कुली की टीम के साथ देखी थी फिल्म
बता दें, कुछ दिनों पहले आमिर खान कुली की टीम के साथ बैठकर ये फिल्म देख रहे थे। आमिर खान ने ये फिल्म किसी ओटीटी पर न रिलीज करके यूट्यूब पर रिलीज की है। दर्शक 100 रुपये खर्च करके इस फिल्म को यूट्यूब पर देख सकते हैं।

लेखक के बारे में
Harshita Pandeyलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




