सनी देओल की तीन ब्लॉकबस्टर दोबारा बड़े पर्दे पर आएंगी, जुलाई में 2 और अगस्त में 1 होगी रिलीज
सनी देओल की बंटावारा 1947 जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के जरिए राजकुमार संतोषी और सनी देओल की फिल्म सालों बाद वापस आ रही है। बंटवारा 1947 की रिलीज से पहले सनी देओल और राजकुमार संतोषी की तीन पुरानी फिल्में री-रिलीज हो रही हैं।

राजकुमार संतोषी के डायरेक्शन में बनी बंटवारा जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म के जरिए राजकुमार संतोषी और सनी देओल की जोड़ी सालों बाद वापसी करनी जा रही है। बंटवारा 1947 की रिलीज से पहले राजकुमार संतोषी और सनी देओल की जोड़ी की तीन पुरानी सुपरहिट फिल्में री-रिलीज हो रही हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो फिल्में और कब हो रही हैं रिलीज।
कौन सी तीन फिल्में हो रहीं रिलीज?
PVR INOX के आधिकारिक इंस्टा पेज से इस बात की जानकारी दी गई। सनी देओल और राजकुमार संतोषी की जो फिल्में री-रिलीज हो रही हैं उनमें दामिनी, घायल और घातक शामिल हैं। इनमें से दो फिल्में इसी महीने रिलीज होंगी, एक फिल्म अगस्त में रिलीज होगी।
दामिनी
रिलीज डेट: 24 जुलाई
IMDb रेटिंग: 7.8
फिल्म के बारे में: 1993 में रिलीज हुई दामिनी एक रेप सर्वाइवर की कहानी है। कैसे एक बड़े घर की बहू अपने घर में काम करने वाली नौकरानी के साथ अपने देवर और उसके दोस्तों को रेप करते देख लेती है। वो अपने ससुरालवालों के खिलाफ जाकर अपने घर में काम करने वाली का साथ देती है। इस लड़ाई में सनी देओल एक वकील के तौर पर उसका साथ देते हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी।
घातक
रिलीज डेट: 31 जुलाई
IMDb रेटिंग: 7.6
फिल्म के बारे में: 1996 में रिलीज हुई ये फिल्म एक बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। काशी (सनी देओल) अपने पिता के साथ मुंबई आता है। मुंबई में कात्या नाम के एक गैंगस्टर का खौफ है। जब काशी कात्या के जुल्मों को देखता है, वो इसके खिलाफ आवाज उठाता है। इस लड़ाई में काशी अपनों को खो देता है।
घायल
रिलीज डेट: 7 अगस्त
IMDb रेटिंग: 7.7
फिल्म के बारे में: अजय को उसके ही भाई के मर्डर में बलवंत राय फंसा देता है और उसे जेल हो जाती है। जेल में उसकी दोस्ती तीन कैदियों से हो जाती है। इसके बाद अजय बलवंत राय से उसके किए का बदला लेता है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।ये फिल्म साल 1990 में रिलीज हुई थी।
बंटवारा के बारे में
सनी देओल और राजकुमार संतोषी की बंटवारा की बात करें तो इस फिल्म का नाम पहले लाहौर 1947 था। फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म को आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस ने प्रोड्यूस किया है। ये फिल्म भारत पाकिस्तान के बंटवारे पर आधारित होगी। सनी देओल के साथ इस फिल्म में प्रीति जिंटा नजर आएंगी।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


