सैयारा एक्टर अहान पांडे से तुलना पर बोले सुनील शेट्टी के बेटे, जानता हूं कि उन्होंने अपनी मूवी के लिए…
सुनील शेट्टी के बेटे अहान की पहली फिल्म फ्लॉप होने के बाद उन्हें नेपोकिड का ताना मारा गया। सैयारा एक्टर अहान पांडे से भी उनकी तुलना होती है। बॉर्डर 2 रिलीज के पहले अहान ने इन सब मुद्दों पर बात की।

अहान शेट्टी भले सुनील शेट्टी के बेटे हैं लेकिन बॉलीवुड में उनकी जर्नी आसान नहीं रही। पहली फिल्म फ्लॉप हो जाने के बाद काफी आलोचना झेलनी पड़ी। अब अहान की फिल्म बॉर्डर 2 आ रही है। सोशल मीडिया पर उनकी तुलना सैयारा एक्टर अहान पांडे से की जाती है। अहान शेट्टी का कहना है कि वह अहान और उनकी मेहनत का बहुत सम्मान करते हैं। उनसे कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है बस सोशल मीडिया ने उन्हें बांट दिया है।
सैयारा एक्टर के लिए क्या बोले अहान
बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में अहान शेट्टी अहान पांडे से अपनी तुलना पर बेले, '2-3 सेकंड्स की क्लिप में जो कहा गया, आज लोग उसी पर रिएक्ट करने लगते हैं। मेरी जनरेशन में ऐसा हो रहा है। हमें एक-दूसरे के खिलाफ किया जा रहा है। मुझे पता है कि अहान पांडे और मेरी तुलना की जा रही है। मैं उस बंदे को जानता हूं। पता है कि उसने अपनी मूवी और इसकी तैयारी के लिए कितनी मेहनत की है। हमारे बीच कोई कॉम्पिटीशन नहीं है। हमारे अपने अलग करियर हैं। एक-दूसरे के लिए हमारे बीच बहुत सम्मान है। यही चीजें बाहर आनी चाहिए। हम सब एक इंडस्ट्री हैं। सोशल मीडिया ने बांट दिया है, इसीलिए एक-दूसरे के लिए सपोर्ट नहीं दिखाई देता है।'
नेपोटिजम डिबेट पर बोले अहान
अहान ने तड़प फिल्म से डेब्यू किया था। उनके अपोजिट तारा सुतारिया थीं। मूवी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। अहान को नेपोकिड होने के ताने भी सुनने पड़े थे। उन्होंने इस पर भी बात की। बोले, '2021 में तड़प आई थी उसके बाद से लंबी जर्नी हो चुकी है। जाहिर तौर पर यह आसान नहीं रहा है। मतलब पूरा नेपोटिजम डिबेट चला। मैंने हमेशा इसे स्वीकार किया। मेरे पिता एक एक्टर हैं और मैं एक्टर बनना चाहता था। मुझे लगता है कि आप जो करना चाहते हैं उस पर फोकस्ड रहना चाहिए और आपके आसपास के शोर को आपको प्रभावित नहीं करने देना चाहिए। मैं अपने डायरेक्टर और प्रोड्यूसर को 200 परसेंट देने की कोशिश करता हूं।'
लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग


