
अनाउंस हुई अहान पांडे की अगली फिल्म, विलेन बनेगा ये एक्टर, लीड रोल में होंगी शरवरी
Upcoming Movie: साल 2025 में दो एक्टर्स ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। यश राज फिल्म्स इन दोनों एक्टर्स के साथ एक रोमांटिक एक्शन फिल्म बनाने जा रहे हैं जिसमें शरवरी लीड रोल में होंगी।
‘सैयार’ से फिल्मों में डेब्यू करने के बाद अब अहान पांडे यश राज फिल्म्स की एक्शन रोमांटिक फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस शरवरी वाद्य लीड रोल में रहेंगी। वहीं विलेन का किरदार ऐश्वर्य ठाकरे प्ले करेंगे। डायरेक्टर की बात करें तो इस फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं।
कौन हैं ऐश्वर्य ठाकरे?
ऐश्वर्य ठाकरे, बालासाहेब ठाकरे के पोते हैं। उन्होंने हाल ही में अनुराग कश्यप की फिल्म ‘निशांची’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया है और अब यश राज फिल्म्स के साथ काम करने वाले हैं।
ऐश्वर्य और अहान
एक तरफ जहां आहान पांडे की डेब्यू फिल्म ‘सैयाारा’ इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। वहीं दूसरी तरफ ऐश्वर्य ठाकरे को ‘निशांची’ में काम की तारीफ हुई है। ‘निशांची’ का पहला पार्ट सितंबर में सिनेमाघरों में रिलीज हुआ था, जबकि इसका दूसरा पार्ट पिछले हफ्ते सीधे अमेजन प्राइम वीडियो पर आया है।
इन फिल्मों को डायरेक्ट कर चुके हैं अली अब्बास जफर
अली अब्बास जफर इससे पहले ही सलमान खान की ‘सुल्तान’, ‘टाइगर जिंदा है’ और शाहिद कपूर की ‘ब्लडी डैडी’ जैसी हाई-ऑक्टेन फिल्में दे चुके हैं।
कब आएगी अहान पांडे की दूसरी फिल्म?
कहा जा रहा है कि अभी फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। वहीं मार्च 2026 तक इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी। YRF इस फिल्म के जरिए नए कलाकारों के साथ बिग बजट फिल्म बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




