
अनन्या पांडे ने कभी नहीं दी भाई अहान को एक्टिंग की सलाह, बोले- कम लोग जानते हैं, लेकिन वह काफी...
अनन्या पांडे और अहान पांडे कजिन भाई-बहन हैं। अनन्या, अहान से छोटी हैं, लेकिन उनका फिल्मी करियर पहले शुरू हो गया था। अब अहान से पूछा कि क्या अनन्या ने उन्हें कभी कोई सलाह दी तो जानें उन्होंने क्या कहा।
अनन्या पांडे के कजिन भाई अहान ने फिल्म सैयारा से सबका दिल जीता है। फिल्म इस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म में से एक है। अहान ने पहली ही फिल्म से धमाल मचा दिया था। अहान ने अब बताया कि अनन्या भले ही कई सालों से फिल्मों में काम कर रही हैं, लेकिन उन्होंने कभी उन्हें कोई सलाह नहीं दी एक्टिंग या फिल्मों को लेकर।

अनन्या को लेकर क्या बोले अहान
जीक्यू को दिए इंटरव्यू में अहान ने कहा, ‘अनन्या ने कभी मुझे पर्सनली सलाह नहीं दी, लेकिन उनकी जर्नी ने काफी इंस्पायर किया है मुझे। लोग नहीं जानते, लेकिन वह काफी यंग थीं जब उन्होंने शुरू किया। वह इंडस्ट्री के साथ बड़ी हुई है और कुछ ही साल में वह अच्छी आर्टिस्ट बन गई हैं। अपनी छोटी बहन को ऐसे पहाड़ क्रॉस करते हुए देखकर अच्छा लगता है।’
पैरेंट्स सोचते थे कि मैं फिल्मों में काम करूं या नहीं
अहान ने आगे कहा, ‘मैं 16 साल का था जब मैंने पहला ऑडिशन दिया। उस वक्त अनन्या तो काम ही नहीं कर रही थीं। लेकिन मेरे पैरेंट्स उस वक्त नहीं चाहते थे कि मैं इंडस्ट्री में काम करूं। मेरे चाचा चंकी पांडे ने अपने करियर में शानदार काम किया है। हालांकि उनके अपने उतार-चढ़ाव हैं। मेरे पापा ने वो सब देखा है इसलिए वह सोचते कि ये मेरे लिए सही रास्ता होगा या नहीं।’
अहान की नई फिल्म
बता दें कि सैयारा के बाद अब अहान एक्शन थ्रिलर फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ शरवरी वाघ लीड रोल में हैं।
वैसे जब सैयारा रिलीज हुई थी तब अयान का नाम उनकी को-स्टार अनीत पड्डा के साथ काफी जुड़ा है। हालांकि अब अहान ने क्लीयर किया है कि अनीत सिर्फ उनकी अच्छी दोस्त हैं। दोनों रिलेशनशिप में नहीं हैं।

लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




