वैलेंटाइन से पहले दोबारा रिलीज हुई सैयारा? 2025 की सबसे बड़ी रोमांटिक हिट थी फिल्म

Feb 07, 2026 08:06 am ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सैयारा पिछले साल की टॉप 5 फिल्मों में से एक थी। यह उस साल की सबसे बड़ी रोमांटिक हिट फिल्म बनकर उभरी थी। अब ये फिल्म एक बार फिर रिलीज हुई है। हालांकि, ये एक लिमिटेड रिलीज है। मुंबई, दिल्ली जैसे शहरों में फिल्म को दोबारा रिलीज हुई है। 

वैलेंटाइन से पहले दोबारा रिलीज हुई सैयारा? 2025 की सबसे बड़ी रोमांटिक हिट थी फिल्म

अनीत पड्डा और अहान पांडे की सैयारा साल 2025 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक थी। मोहित सुरी के डायरेक्शन में ये बनी फिल्म लगभग 50 तक सिनेमाघरों में लगी थी। अब वैलेंटाइन से पहले सैयारा कुछ सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हुई है। कुछ मेजर शहरों में फिल्म को दोबारा रिलीज किया गया है। हालांकि, इस रिलीज से पहले प्रोडक्शन हाउस ने पहले से कोई अनाउंसमेंट नहीं किया था।

दोबारा रिलीज हुई है सैयारा

बुक माय शो के मुताबिक, सैयारा मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु और पुणे जैसे मेट्रो सिटीज में दोबारा रिलीज हुई है। टिकट बुकिंग ऐप की मानें तो मुंबई में इस फिल्म के वीकेंड शोज हो रहे हैं। वहीं, दिल्ली में ऑडियंस बुधवार तक इस फिल्म को सिनेमाघरों में एक बार फिर देख सकते हैं। री-रिलीज में इस फिल्म के टिकट की कीमत नॉर्मल ही रखे गए हैं।

पहली बार 18 जुलाई, 2025 को रिलीज हुई थी सैयारा

सैयारा की बात करें तो फिल्म को सिनेमाघरों में पहली बार 18 जुलाई, 2025 को रिलीज हुई थी। इसके बाद फिल्म 12 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। अब ये फिल्म एक बार फिर सिनेमाघरों में लौटी है। हालांकि, ये री-रिलीज कुछ ही सिनेमाघरों में हुई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट थी। फिल्म में नजर आए अहान पांडे और अनीत पड्डा रातोंरात स्टार बन गए थे।

सैयारा दोबारा हुई रिलीज

सैयारा की फर्स्ट रिलीज में कितनी हुई थी कमाई?

सैयारा की कमाई की बात करें तो फिल्म ने भारत में 329.2 करोड़ (नेट कलेक्शन) है। वहीं, दुनियाभर में फिल्म ने 569.75 करोड़ की कमाई की थी। इस फिल्म में अनीत पड्डा, अहान पांडे, शाद रंधावा, वरुण बडोला, अंगद राज, राजेश कुमार और आलम खान जैसे कलाकार नजर आए थे। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.3 है।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।