Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडAhaan Panday And Aneet Padda Saiyaara Tops India Most Searched Films On Google In 2025
गूगल 2025 की सबसे ज्यादा सर्च फिल्म की लिस्ट में सैयारा नंबर 1, इन फिल्मों को पछाड़ा

गूगल 2025 की सबसे ज्यादा सर्च फिल्म की लिस्ट में सैयारा नंबर 1, इन फिल्मों को पछाड़ा

संक्षेप:

गूगल 2025 की मोस्ट सर्च फिल्म में अहान पांडे और अनीत पड्डा की मूवी ने बाजी मार दी है। इस फिल्म ने साउथ और बॉलीवुड की कई फिल्मों को पछाड़ दिया है।

Dec 07, 2025 12:44 pm ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

साल 2025 में कई फिल्में रिलीज हुईं हैं जिसमें से कुछ सुपरहिट रही हैं। कई ने फैंस का दिल भी जीता तो कई ने ताबड़तोड़ कमाई भी की। अब गूगल की 2025 की लिस्ट जारी हुई है जिसमें टॉप फिल्मों की लिस्ट जारी हुई है। इस लिस्ट में अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा ने नंबर 1 पर जगह बना ली है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सैयारा नंबर 1

अहान पांडे और अनीत पड्डा ने सैयारा फिल्म से दर्शकों का खूब दिल जीता है। इस फिल्म के जरिए दोनों ने बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में ना सिर्फ दोनों की परफॉर्मेंस बल्कि इसके गानों को भी पसंद किया गया था।

दूसरे नंबर पर कौनसी फिल्म

दूसरी लिस्ट में हैं ऋषभ शेट्टी की प्रीक्वल फिल्म कंतारा है। कई दर्शकों के लिए, सर्च रिलीज की डेट के बारे में नहीं थी - यह उसे बनाने के बारे में सर्च किया गया।

तीसरे और चौथे नंबर पर

तीसरे नंबर पर है कुली नंबर 1 जो रजनीकांत की फिल्म है। जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर 2 आती है चौथे नंबर पर। इस फिल्म के जरिए जूनियर एनटीआर ने बॉलीवुड डेब्यू किया।

2025 की जो सबसे ज्यादा सरप्राइजिंग एंट्री है वो थी 2016 की फिल्म सनम तेरी कसम जो री रिलीज हुई थी। टॉप 10 में मार्को, हाउसफुल 5, गेम चेंजर, मिसेस और महावतार नरसिम्हा भी है।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal
सुष्मिता सेमवाल उत्तराखंड से हैं, लेकिन बचपन दिल्ली-एनसीआर में बीता और यहीं से पढ़ाई की। अब फिलहाल चंडीगढ़ में रहती हैं। सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। अभी सुष्मिता मनोरंजन सेक्शन में काम कर रही हैं। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। सुष्मिता को फिल्में देखना, म्यूजिक सुनना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।