आशा भोसले को बोला घोसले, फिर पूछा- गायिका थीं क्या?, ट्रोल हो रहीं भाजपा मेयर

Vartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share

भाजपा मेयर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। दरअसल, मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह ने दिवंगत गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि देते हुए बड़ा ब्लंडर किया है।

आशा भोसले को बोला घोसले, फिर पूछा- गायिका थीं क्या?, ट्रोल हो रहीं भाजपा मेयर

Asha Bhosle Death News: स्वर कोकिला लता मंगेशकर की बहन और दिग्गज गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। जहां एक ओर पूरा देश शोक में डूबा है, वहीं आगरा की मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह अपने एक विवादित वीडियो के कारण सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। दरअसल, उन्होंने श्रद्धांजलि देते वक्त उनका मजाक उड़ाया।

मेयर ने पूछा- ‘क्या वह गायिका थीं?’

हेमलता दिवाकर कुशवाह के वायरल हो रहे वीडियो में भाजपा मेयर आशा भोसले को श्रद्धांजलि देने से पहले बगल में खड़े लोगों से उनके बारे में चीजें कन्फर्म करती दिख रही हैं। वीडियो में वह पूछती हैं, ‘क्या आशा भोसले एक गायिका थीं?’ पुष्टि मिलने के बाद वह कैमरे के सामने ही हंसने लगती हैं।

नाम बोलने में भी हुई मेयर से गलती

सिर्फ जानकारी की कमी ही नहीं, मेयर ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते समय गायिका का नाम भी दो बार गलत लिया। उन्होंने आशा भोसले को ‘आशा घोसले’ कहकर संबोधित किया। हालांकि, बाद में उन्होंने सुधार करते हुए कहा कि संगीत के क्षेत्र में यह देश के लिए एक बड़ी क्षति है।

कब और कहां की है घटना?

एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह वाकया आगरा में भाजपा के ब्रज प्रांत कार्यालय का है। वहां 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' को लेकर एक जागरूकता अभियान चल रहा था। मेयर हेमलता वहां मुख्य वक्ता के तौर पर मौजूद थीं। जब मीडिया ने उनसे आशा भोसले के निधन पर सवाल पूछा, तब यह 'ब्लंडर' हुआ।

सोशल मीडिया पर फूट रहा गुस्सा

मेयर का यह वीडियो सामने आने के बाद लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि जिस हस्ती को पूरी दुनिया जानती है, उनके बारे में एक जिम्मेदार पद पर बैठी महिला का ऐसा अज्ञान हैरान करने वाला है। कुछ लोग इसे असंवेदनशील व्यवहार भी करार दे रहे हैं।

मेयर का राजनीतिक सफर

हेमलता दिवाकर कुशवाह आगरा में भाजपा का बड़ा चेहरा हैं।

2012: समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ा (हार गईं)।

2016: बीजेपी में शामिल हुईं।

2017-2022: आगरा ग्रामीण से विधायक रहीं।

2023: 1.08 लाख से अधिक वोटों के भारी अंतर से मेयर चुनी गईं।

आज होगा अंतिम संस्कार

दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन रविवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में मल्टी-ऑर्गन फेलियर के कारण हुआ था। आज (सोमवार, 13 अप्रैल) 2 बजे तक सेलेब्स उनके अंतिम दर्शन करेंगे। वहीं शाम 4 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।