अग्नीपथ में टीनू ने इस एक्टर को दी थी गाली, शूटिंग में नहीं समझे चालाकी, फिल्म रिलीज हुई तो उड़ गए होश

Jan 06, 2026 10:10 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Agneepath Movie Facts: टीनू आनंद ने फिल्म अग्नीपथ में इस एक्टर को दी थी गाली, शूटिंग में नहीं समझ पाए चालाकी, फिल्म रिलीज हुई तो उड़ गए होश।

अग्नीपथ में टीनू ने इस एक्टर को दी थी गाली, शूटिंग में नहीं समझे चालाकी, फिल्म रिलीज हुई तो उड़ गए होश

अमिताभ बच्चन की साल 1990 में आई आइकॉनिक फिल्म 'अग्नीपथ' की IMDb पर रेटिंग 7.6 है। मुकुल एस आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म में एक ऐसा सीन था जिसमें टीनू आनंद और डैनी डेन्जोंगपा के बीच ठन गई थी। क्रिएटिव डिमांड यह थी कि सीन में टीनू आनंद को डैनी को गाली देनी थी, लेकिन कांचा चीना का रोल प्ले कर रहे डैनी की जिद थी कि अगर उन्होंने गाली दी तो वह उन्हें गोली मार देंगे। सेट पर हाथ में गन लिए खड़े डैनी और टीनू के बीच काफी टेन्स सिचुएशन थी।

टीनू और डैनी के बीच ठन गई

फिर टीनू ने एक कमाल की तकरीब निकाली और फिल्म के क्लाइमैक्स में आया यह डायलॉग इस तरह बोला, कि उन्होंने गाली भी दी, और डैनी को पता भी नहीं चला। भेद तब खुला जब फिल्म बनकर तैयार हुई और उन्होंने यह फिल्म देखी। डैनी तब टीनू की चालाकी के मुरीद हो गए। यह किस्सा टीनू ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था। एक्टर ने कहा, "आखिर में एक डायलॉग था जिसको लेकर असल में डैनी के साथ में झगड़ा हो गया था मेरा। डैनी ने देखा कि यह हर आदमी को गालियां सुनाता है, हर किरदार को मां-बहन की गालियां देता है। लेकिन मेरे किरदार को गाली देगा तो मैं गोली मार दूंगा।"

डैनीडैन्जोंगपा ने रखी यह शर्त

टीनू आनंद ने कहा, "वही वो डायलॉग है कि तू मेरे को मारेगा। मेरे को मारेगा तू। मैं नीचे झुकता हूं। मिट्टी उठाता हूं और उससे कहता हूं कि यह देख क्या है, मिट्टी है मिट्टी। इसमें तू भी मिल जाएगा, मैं भी मिल जाऊंगा। फिर कहता हूं कि वो देख, तेरा बाप आ रहा है विज्जू। आ गया मेरा बेटा विज्जू। अब यह जो मिट्टी उठाने का सीन था, यह मैंने किया था बिना कोई भी गाली दिए। क्योंकि डैनी ने कह दिया था कि मुकुल अगर इसने गाली दी तो मैं इसको गोली मारूंगा। इसको डायलॉग नहीं बोलने दूंगा।"

टीनू ने बड़ी चालाकी से दी गाली

टीनू ने बताया कि उनका यह था कि वो मेरा डायलॉग बीच में काट देंगे। लेकिन जब बारी डबिंग की आई, तो वह बहुत स्मार्ट खेल गए। टीनू आनंद ने कहा, "जब बारी डबिंग की आई, मुझे मालूम था कि बाद में इसकी डबिंग करनी है। तो जब नीचे मिट्टी उठाता हूं मैं। तब मैं गाली देत हूं उसको। तो जब फिल्म रिलीज हुई तो डैनी ने कहा, अरे.. गाली दी इसने मुझको।" टीनू आनंद यह किस्सा सुनाते हुए खूब हंसे। बता दें कि यश जौहर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को करण जौहर ने अपने ही अंदाज में रीमेक किया था और उसमें ऋतिक रोशन ने लीड रोल प्ले किया था।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;