Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडAgastya Nanda Dharmendra starrer film Ikkis box office day 10 read
Ikkis Box Office: अगस्त्य नंदा की फिल्म को नहीं मिल रही ऑडियंस, 10 दिनों में जोड़े सिर्फ इतने करोड़

Ikkis Box Office: अगस्त्य नंदा की फिल्म को नहीं मिल रही ऑडियंस, 10 दिनों में जोड़े सिर्फ इतने करोड़

संक्षेप:

Ikkis Box Office: अगस्त्य नंदा, सिमर भाटिया, धर्मेंद्र और जयदीप अहलावत की फिल्म इक्कीस के 10 वें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। अरुण खेत्रपाल के जीवन पर बनी इस फिल्म को ऑडियंस नहीं मिल रही है। फिल्म ने अब तक सिर्फ इतने करोड़ जोड़े।

Jan 11, 2026 05:52 am ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अगस्त्य नंदा, धर्मेंद्र और जयदीप अहलावत स्टारर फिल्म इक्कीस की से अच्छी कमाई की उम्मीदें थीं। अंधाधुन जैसी शानदार फिल्म बनाने वाले श्रीराम राघवन ने डायरेक्शन किया था। एक दिल छू लेने वाली कहानी, लेकिन अब इस फिल्म को ऑडियंस नहीं मिल रही है। 1 जनवरी 2026 को थिएटर में रिलीज हुई फिल्म इक्कीस सिर्फ 10 दिन में ही थमने लगी है। कमाई के आंकड़े की बात करें तो पहले हफ्ते में फिल्म सिर्फ 25 करोड़ कमा पाई। आज शनिवार को फिल्म दो करोड़ भी नहीं जोड़ पाई। इक्कीस की कमाई कमाई नहीं करने को एक वजह धुरंधर का बॉक्स ऑफिस पर धमाका है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इक्कीस का कलेक्शन

इक्कीस के कलेक्शन की बात करे तो फिल्म ने अपने ओपनिंग वाले दिन 7 करोड़ कमाए थे। दूसरे दिन 3.5 तीसरे दिन यानी पहले शनिवार को इक्कीस ने में 4.66, पहले रविवार को 1.36, करोड़, सोमवार को 1.6 करोड़, मंगलवार को 1.15 करोड़, बुधवार को 1.25 करोड़, एक हफ्ते में कुल 24.5 करोड़ का कलेक्शन किया। दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने सिर्फ 85 लाख कमाए और आज दूसरे शनिवार को सिर्फ 1.20 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म ने अब तक 27.55 करोड़ का कलेक्शन किया है। धुरंधर और अब प्रभास की द राजा साब की वजह से इक्कीस पिछड़ गई।

ये भी पढ़ें:जानिए नेटफ्लिक्स पर क्यों ट्रेंड कर रही है फिल्म एको, कहानी का अंत जान उड़ जाएंगे
ये भी पढ़ें:शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो की कास्ट देख हैरान हुए यूजर्स, दिया रिएक्शन
इक्कीस स्टार कास्ट फीस

फिल्म की कहानी

बता दें, अगस्त्य नंदा की फिल्म इक्कीस 1971 में हुए भारत और पाकिस्तान के बीच हुई वॉर की कहानी पर बेस्ड है। इस फिल्म में परमवीर चक्र जीतने वाले इक्कीस साल के दूसरे लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल शहीद हो गए थे। बाद में अरुण खेत्रपाल के पिता उस जगह जाते हैं जहां उनका बेटा शहीद हुआ था। पिता के किरदार को धर्मेंद्र ने निभाया है। ये एक्टर की आखिरी फिल्म थी जो उनके निधन के बाद रिलीज हुई। इस असली कहानी पर श्रीराम राघवन ने फिल्म इक्कीस बनाई थी जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होती नजर आ रही है।


डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas
ऊषा IIMC नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद से हिंदी एंटरटेनमेंट वर्ल्ड को कवर कर रही हैं। देसी मार्टीनी के बाद अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फिल्मों, वेब सीरीज- शोज़ की समझ रखती हैं। फिल्म रिव्यूज, टीवी गॉसिप्स और मजेदार-क्रिस्प राइटिंग से रीडर्स को पिछले 8 सालों से एंटरटेन करती आई हैं। सेलेब्स इंटरव्यू, एक्सक्लूसिव न्यूज़ आर्टिकल, ट्रिविया, लाइफस्टाइल, वीडियो कंटेंट, स्क्रिप्ट राइटिंग में रुचि है। मधुबाला के दौर से लेकर आलिया भट्ट की फिल्मों तक के सफ़र से अपडेटेड हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।