Ikkis Box Office: अगस्त्य नंदा की फिल्म नहीं निकाल पा रही बजट, 1 करोड़ कमा पाना भी हुआ मुश्किल

Jan 13, 2026 07:11 am ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा की पहली थिएटर रिलीज फिल्म इक्कीस कमाई कर पाने में फेल हो रही है। दूसरे हफ्ते में फिल्म 1 करोड़ का आंकड़ा छूने में स्ट्रगल कर रही है। दो हफ्ते का कुल कलेक्शन हैरान कर देगा।

Ikkis Box Office: अगस्त्य नंदा की फिल्म नहीं निकाल पा रही बजट, 1 करोड़ कमा पाना भी हुआ मुश्किल

अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा, सिमर भाटिया, जयदीप अहलावत और धर्मद्र की फिल्म इक्कीस बॉक्स ऑफिस पर फेल होती दिख रही है। रिलीज का दूसरा हफ्ता चल रहा है और फिल्म के लिए हर दिन 1 करोड़ की कमाई कर पाना भी मुश्किल हो रहा है। श्रीराम राघवन शानदार फिल्मों के डायरेक्शन के लिए जाने जाते हैं। उनके डायरेक्शन में बनी फिल्म इक्कीस तारीफें तो पा रही है लेकिन कमाई करने में नाकामयाब हो रही है। फिल्म के नहीं चलने की एक बड़ी वजह धुरंधर का धमाका भी है।

फिल्म का कलेक्शन

1 जनवरी 2026 को रिलीज हुई फिल्म इक्कीस को 60 करोड़ के बजट में बनाया गया है। Sacnilk के मुताबिक फिल्म ने अपने पहले ही दिन 7 करोड़ की कमाई के साथ शुरुआत की थी। उसके बाद फिल्म अब तक ये आंकड़ा नहीं छू पाई है। पहले हफ्ते में 25.5 करोड़ के साथ दूसरे हफ्ते के पहले शुक्रवार को फिल्म ने 85 लाख, शनिवार को 1.15 करोड़, रविवार को 1.3 करोड़, सोमवार को सिर्फ 35 लाख कमाए हैं। इन 12 दिनों में फिल्म की कुल कमाई 29.15 करोड़ हो पाई है। अगस्त्य की फिल्म अभी तक अपने बजट का आधा हिस्सा भी नहीं निकाल पाई है।

इक्कीस स्टार कास्ट फीस

अरुण खेत्रापाल की कहानी

बता दें, श्रीराम राघवन के डायरेक्शन में बनी फिल्म इक्कीस 1971 में हुए भारत और पाकिस्तान के बीच हुई लड़ाई से इंस्पायर्ड है। इस फिल्म में इक्कीस साल के दूसरे लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल ने अपनी जान गंवा दी थी। कहानी की असली शुरुआत तब होती है जब अरुण खेत्रपाल के पिता उस जगह जाते हैं जहां उनका बेटा शहीद हुआ था। पिता के किरदार को धर्मेंद्र ने निभाया है। अरुण खेत्रपाल के किरदार को अगस्त्य नंदा ने निभाया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होती दिख रही है।


डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;