मैं कभी पान मसाला का एड नहीं करूंगा बोल मुश्किल में फंसे सनी देओल, पुराना वीडियो देख लोगों को लगा झटका
सनी देओल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे खासकर सनी देओल के फैंस देखकर हैरान हुए हैं। यह वीडियो एक पान मसाला का है जिसमें सनी देओल नजर आ रहे हैं।

सनी देओल ने हाल ही में कहा कि उन्होंने कभी पान मसाला का विज्ञापन नहीं किया और ना ही कभी करेंगे क्योंकि यह उनके जमीर के खिलाफ है। दरअसल, सनी का यह स्टेटमेंट तब आया जब महाराष्ट्र खाद्य और औषधि प्रशासन (FDA) ने अजय देवगन, शाहरुख खान और टाइगर श्रॉफ को विमल इलायची के विज्ञापनों में काम करने के लिए नोटिस जारी किया।
सनी देओल का पुराना विज्ञापन वीडियो
सनी के इस स्टेटमेंट के वायरल होने के बाद जहां फैंस उनकी तारीफ कर रहे थे, लेकिन अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर सब हैरान हो गए। दरअसल, जो वीडियो वायरल हो रहा है वो एक पान मसाला का है। इस वीडियो में सनी देओल के साथ रवि किशन और विजय राज भी हैं।
क्या है सनी के इस वीडियो में
इस वीडियो में दिखता है कि सनी 2 महिलाओं के साथ पान मसाला की दुकान पर जाते हैं और एक मीठा पान मांगते हैं। सनी फिर मीठा पान खाते हुए दिखते हैं और पान मसाला में उनकी फोटो लगी है। हालांकि उस पैकेज में साफ दावा किया है कि इसमें तम्बाकू नहीं है।
सनी ने क्या कहा था पान मसाला विज्ञापन को लेकर
बता दें कि हाल ही में शुभांकर मिश्रा के यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए सनी कहते हैं, ‘मैं पान मसाला का विज्ञापन नहीं करता हूं और कभी करूंगा भी नहीं। आते तो हैं बहुत, लेकिन करूंगा नहीं। मैं ऐसा कुछ नहीं करना चाहता जिसपर मैं विश्वास नहीं करता हूं। मैं इन सब चीजों को मानता नहीं हूं। मुझे नहीं लगता कि ये कोई अच्छी चीज है प्रमोट करने के लिए।’
सनी ने आगे कहा था, ‘कितनी चीजें नहीं करता क्योंकि मेरा जमीर नहीं मानता इसलिए और जो करनी होती है वो कर लेता हूं। अब सनी अपने इस पुराने वीडियो के वायरल होने के बाद काफी ट्रोल हो रहे हैं।’
शाहरुख, अजय और टाइगर के खिलाफ नोटिस
बता दें कि हाल ही में शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को एफडीए ने नोटिस जारी किया उनके इनडायरेक्टली पान मसाला के प्रमोशन के लिए।
सनी की प्रोफेशनल लाइफ
सनी की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म बंटवारा 1947 रिलीज हुई है। इस फिल्म में सनी के साथ प्रीति जिंटा, करण देओल और शबाना आजमी लीड रोल में हैं। फिल्म को राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट किया और आमिर खान ने प्रोड्यूस।
अब सनी फिल्म रामायण में नजर आएंगे जो इस साल दिवाली पर रिलीज होगी। इस फिल्म में सनी, हनुमान का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश और रवि दुबे भी अहम किरदार में हैं।


