शाहरुख के बाद अब सलमान खान की हीरोइन बनेंगी साउथ एक्ट्रेस नयनतारा? बन रही है जबरदस्त फिल्म
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अब साउथ की सुपरस्टार नयनतारा के साथ स्क्रीन शेयर कर सकते हैं। हाल में खबर सामने आ रही है कि डायरेक्टर वामशी पैदिपल्ली के साथ बन रही फिल्म में ये जोड़ी नजर आने वाली है।

बॉलीवुड एक्टर सिकंदर जैसी फिल्म के बाद एक बड़ी हिट की तलाश में हैं। बैटल ऑफ गलवान के अलावा कई अन्य प्रोजेक्ट पर भी काम कर रहे हैं। इसके अलावा उनके पास कई बड़ी फिल्मों की स्क्रिप्ट हैं। इसमें से एक साउथ डायरेक्टर वामशी पैदिपल्ली की अगली बड़े स्केल की फिल्म है। रिपोर्ट की माने तो वामशी सलमान के साथ एक बड़ी एंटरटेनर फिल्म बना रहे हैं जिसकी हीरोइन नयनतारा हो सकती हैं। सलमान और नयनतारा की जोड़ी फैंस को पसंद आने वाली है।
सलमान के साथ जमेगी नयनतारा की जोड़ी?
साल 2023 में आई फिल्म जवान में नयनतारा को शाहरुख खान के साथ रोमांस करते हुए देखा था। अब नयनतारा की जोड़ी सलमान के साथ भी जमने वाली है। वामशी के इस प्रोजेक्ट को दिल राजू प्रोड्यूस कर रहे हैं। बताया जा रहा है ये एक पैन इंडिया हिंदी फिल्म होगी जिसमें जबरदस्त एंटरटेनमेंट होने वाला है। हालांकि, अभी इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। नयनतारा को शाहरुख खान के साथ जवान में देखा गया था। एक्ट्रेस की नॉर्थ इंडिया बेल्ट में कोई खास पॉपुलैरिटी नहीं है। लेकिन उनके काम को पसंद किया गया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। हालांकि कुछ के मुताबिक एक्ट्रेस का काम दीपिका के कैमियो के आगे फीका था।
डायरेक्टर वामशी पैदिपल्ली के नाम बड़ी फिल्में
वामशी पैदिपल्ली की बात स्क्रिप्ट राइटिंग के साथ इन्होंने कई साउथ की सफल फिल्में बनाई हैं। वामशी ने साल 2007 में आई फिल्म मुन्ना से डायरेक्शन में कदम रखा था। इसके बाद साल 2010 में आई फिल्म वृंदावन, 2014 में येवाडू , 2016 उपिरी, 2019 महर्षि बनाई। फिल्म महर्षि ने नेशनल अवॉर्ड तक जीता था।
सलमान पर बड़ी हिट देने का प्रेशर?
बता दें, सलमान खान का फिल्मी करियर पिछले कुछ सालों से खास नहीं चल रहा है। उनकी पिछली फिल्में किसी का भाई किसी की जान, सिकंदर, टाइगर 3 ऑडियंस को खास पसंद नहीं आई थी। ऐसे में सलमान पर बेस्ट फिल्म देने का फैंस का प्रेशर है। फिल्म सिकंदर के बाद एक्टर ने अपने कुछ फैंस से मिले सुझाव पर विचार किया था। ऐसे में आने वाले दिनों में एक्टर को कई बड़े प्रोजेक्ट्स में देखा जा सकता है।
सलमान खान की आने वाली फिल्में
सलमान फिलहाल बैटल ऑफ गलवान में बिजी हैं। इसके आलावा उनके पास वामशी के साथ फिल्म है जिसकी शूटिंग इस अप्रैल से शुरू होने की खबर है। फिल्म अगले साल तक ही थिएटर में रिलीज हो पाएगी। इसके अलावा किक का सीक्वल किक 2 और बब्बर शेर जैसी फिल्में आने की खबर है। सलमान आने वाले दिनों में अपनी नई फिल्म की जानकारी दे सकते हैं।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


