कंगना रनौत पर भड़के FWICE के चीफ एडवाइजर अशोक पंडित, बोले- तुम बकवास करती हो इसलिए तुम्हें बैन किया गया

Vartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share

FWICE ने रणवीर सिंह पर लगाया गया बैन हटा दिया है। हालांकि, इस बीच कंगना रनौत और FWICE के चीफ एडवाइजर के बीच तू-तू मैं-मैं हो गई है। पढ़िए क्या है पूरा मामला।

कंगना रनौत पर भड़के FWICE के चीफ एडवाइजर अशोक पंडित, बोले- तुम बकवास करती हो इसलिए तुम्हें बैन किया गया

एक्टर-पॉलिटिशियन कंगना रनौत पर FWICE के चीफ एडवाइजर अशोक पंडित भड़क गए। दरअसल, ‘भारत भाग्य विधाता’ के ट्रेलर लॉन्च पर कंगना ने रणवीर सिंह का सपोर्ट किया था और कहा था कि जब हैसियत बढ़ती है तो दुश्मन भी बढ़ते हैं। ऐसे में अशोक पंडित ने कंगना को जवाब दिया है।

'फैक्ट्स जाने बिना प्रतिक्रिया दे रहे हैं लोग'

एचटी सिटी से बातचीत में अशोक पंडित ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री के कई लोग पूरे मामले को समझे बिना ही अपनी राय दे रहे हैं। उनके मुताबिक, लोग केवल सुर्खियां देखकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं, जबकि फेडरेशन के रुख को सही तरीके से समझने की कोशिश नहीं कर रहे।

कंगना को दिया जवाब

कंगना के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अशोक पंडित ने कहा, ‘इंडस्ट्री के लोगों ने हमें गालियां देना शुरू कर दिया है। कल कंगना ने भी कुछ कहा। लोग पूरा मामला जाने बिना ही टिप्पणी कर रहे हैं। कंगना ने कहा कि उन्हें भी इंडस्ट्री ने बैन किया है। मैं कहना चाहता हूं कि तुम बकवास करती हो, इसलिए मैंने तुम्हें बैन किया है। मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता कि कौन क्या कह रहा है। यहां इंडस्ट्री का एक बड़ा मुद्दा है और लोगों को उसके बारे में पूरी जानकारी भी नहीं है। हम रणवीर सिंह के खिलाफ नहीं हैं, बल्कि उस घटना की बात कर रहे हैं जो हुई है।’

रणवीर नहीं को निशाना नहीं बना रहा फेडरेशन

अशोक पंडित ने साफ किया कि FWICE, रणवीर सिंह को निशाना नहीं बना रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे विवादों का असर केवल कलाकारों पर नहीं, बल्कि प्रोजेक्ट से जुड़े तकनीशियनों, वर्कर्स और निर्माताओं पर भी पड़ता है इसलिए फेडरेशन का कदम किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि इंडस्ट्री के हितों को ध्यान में रखकर उठाया गया है।

क्या कहा था कंगना रनौत ने?

कंगना रनौत ने कहा था, ‘आप मुझसे पूछ रहे हैं, मुझे तो सबने बैन कर दिया है। मैं बस इतना कहना चाहूंगी कि जब आपकी हैसियत बढ़ती है तो आपके दुश्मन भी बढ़ते हैं। ऐसा नहीं हो सकता कि आप आगे बढ़ें और आपके विरोधी न हों। रणवीर सिंह को यह सोचना चाहिए कि उनकी हैसियत कितनी बढ़ गई है कि उनके इतने दुश्मन हो गए हैं। जिंदगी में आगे बढ़ने के साथ कई तरह की रुकावटें आती हैं और सफलता का रास्ता हमेशा आसान नहीं होता।’

क्या है पूरा मामला?

पूरा विवाद फिल्म 'डॉन 3' से जुड़ा हुआ है। FWICE के अनुसार, फिल्म के निर्माता-निर्देशक फरहान अख्तर ने फेडरेशन से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई थी। उनका आरोप था कि रणवीर सिंह के प्रोजेक्ट से हटने के कारण उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ। इसी शिकायत के आधार पर FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव जारी किया। हालांकि, बुधवार के दिन उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ये निर्देश वापस ले लिए हैं।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।