हनुमान अंश के बाद खाटू श्याम, साईं बाबा पर समेत आ रही हैं 12 भक्ति फिल्में, करण जौहर बनाएंगे कृष्णा पर मूवी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

हनुमान अंश के बाद आने वाले दिनों में भगवान की भक्ति फिल्मों की बाढ़ आने वाली है। मां छठी मैया से लेकर खाटू श्याम बाबा पर फिल्में बन रही हैं। करण जौहर भी रोमांस छोड़कर अब भगवान की भक्ति पर फिल्म बनाते नजर आएंगे।

after hanuman ansh these 12 devotional films are releasing,
हनुमान अंश के बाद खाटू श्याम, साईं बाबा पर समेत आ रही हैं 12 भक्ति फिल्में

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री इस समय भक्ति भाव वाली फिल्मों से गुजर रही है। हमेशा ऐसा ही होता आया है, अगर कोई रोमांटिक या एक्शन फिल्म चल जाती है तो अन्य मेकर्स उसी तरह की फिल्मों को बनाने में लग जाते हैं। हाल में 2 करोड़ के छोटे बजट में बनी फिल्म हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस हिला दिया। कई बड़े बजट की फिल्मों को पछाड़ते हुए देश की पहली सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्म बन गई है। लेकिन क्या आप जानते हैं आने वाले दिनों में थिएटर में कई और भगवान की भक्ति वाली फिल्में रिलीज होने वाली हैं।

हनुमान अंश 2

हाल में हनुमान अंश में मेकर्स ने इसके दूसरे पार्ट का एलान किया है। फिल्म नीम करौली बाबा के जीवन पर बनी है। देश के सबसे बड़े क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा खुद नीम करौली बाबा के भक्त रहे हैं। ऐसे में खबरें थीं कि मेकर्स दोनों सेलेब्स को इस फिल्म में कैमियो के लिए अप्रोच कर रहे हैं। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। हनुमान अंश का 2 पार्ट भी आएगा ऐसा कन्फर्म माना जा रहा है।

रामायण: पार्ट 1

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का पहला पार्ट इस नवंबर रिलीज हो रहा है। फिल्म में राम के जन्म से लेकर सीता हरण वाला हिस्सा दिखाया जाएगा। इस फिल्म का डायरेक्शन नितेश तिवारी ने किया है। फिल्म का दूसरा पार्ट दिवाली 2027 के मौके पर रिलीज होगा।

द वन

तमन्ना भाटिया ने हाल में अपना एक वीडियो शेयर किया था। इसवीडियो में उन्हें छठी मैया की पूजा करते हुए दिखाया गया था। सुर्ख लाल साड़ी में तमन्ना बेहद खूबसूरत लग रही थीं। छठी मैया पर बन रही फिल्म द वन में एक्ट्रेस को देखा जाएगा। फिल्म की पहली झलक को ऑडियंस से जबरदस्त रिएक्शन मिला है। ये फिल्म 25 सितंबर को रिलीज हो रही है।

श्री रामायण कथा

कच्चा बादाम वाली अंजलि अरोड़ा की फिल्म श्री रामायण कथा इस महीने दस्तक देने वाली है। खास बात ये है कि ये रामायण में एक्ट्रेस ने माता सीता का किरदार निभाया है। फिल्म 25 सितंबर को रिलीज हो रही है। इसी दिन तमन्ना भाटिया की द वन के साथ उनकी बॉक्स ऑफिस टक्कर होगी।

वाल्मीकि रामायण

राम की कथा सुनाने डायरेक्टर भावना तलवार अपनी वाल्मीकि रामायण नाम की एक फिल्म लेकर आ रही हैं। इस फिल्म की कहानी चंद्र प्रकाश द्विवेदी और आनंद नीलकांतन ने लिखी है। रिपोर्ट के मुताबिक ये फिल्म इस साल ही रिलीज होने वाली है। हालांकि, रिलीज डेट की कोई जानकारी नहीं है।

तेरा साईं

साईं बाबा के जीवन पर एक और फिल्म बन रही है। इस फिल्म का नाम है 'तेरा साईं'। खास बात ये है कि फिल्म में मशहूर एक्टर संजय मिश्रा साईं बाबा के किरदार में नजर आएंगे। अविका गौर, सयाजी शिंदे, मनोज जोशी, रोहन मेहरा जैसे एक्टर्स नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 5 फरवरी 2027 को रिलीज होगी।

चिरंजीवी हनुमान:द इटरनल

रिपोर्ट के मुताबिक ये एक AI से बनाई गई फिल्म होगी जिसमें हनुमान की जर्नी और रामायण के अंश को दिखाया जाएगा। फिल्म राजेश मपुस्कर ने डायरेक्ट की है और कनिका दुआ इसकी राइटर हैं। रिलीज फरवरी 2027 बताई जा रही है। इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

हारे का सहारा बाबा खाटू श्याम हमारा

हाल में 'हारे का सहारा बाबा खाटू श्याम हमारा' नाम से एक भक्ति फिल्म का एलान किया गया था। फिल्म बाबा खाटू श्याम की भक्ति पर बेस्ड होगी। रिपोर्ट के मुताबिक ये फिल्म साल 2027 में दस्तक देगी। रिलीज से जुड़ी कोई जानकारी नहीं है।

कृष्णावतारम पार्ट 2

इस साल भगवान कृष्णा पर एक फिल्म आई थी कृष्णावतारम नाम की एक फिल्म इस साल रिलीज हुई थी। फिल्म में भगवान की भक्ति को दिखाया गया था। अब इसका दूसरा पार्ट भी बन रहा है जो साल 2018 में रिलीज होगा।

महावतार परशुराम

भगवान परशुराम पर एक फिल्म बन रही है जिसका नाम है महावतार परशुराम। ये एक 3D एनिमेटेड फिल्म होगी जिसमें एक्शन और ड्रामा होगा। फोल्म दिसंबर 2027 में रिलीज होगी।

श्रीमद् भागवत पार्ट 1: विष्णुरात

श्रीमद् भागवत पार्ट 1: विष्णुरात के नाम की एक फिल्म बन रही है। कुछ समय पहले ही इसके बारे में खबर सामने आई थी। इस फिल्म को सफा पिक्चर्स एंटरटेनमेंट प्रोड्यूस कर रहे हैं। भगवान श्री कृष्ण की कहानी बताई जाएगी। इस फिल्म को आकाश सागर चोपड़ा, अमृत सागर चोपड़ा बना रहे हैं। ( ये दोनों ही रामानंद सागर के पोते हैं।)

राधा कृष्णा

करण जौहर भी अब भक्ति भाव की तरफ बढ़ रहे हैं। रोमांस से हटकर मेकर अब भगवान कृष्णा पर फिल्म बना रहे हैं, ये एक राधा कृष्णा की लव स्टोरी पर बेस्ड बताई जा रही है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडहनुमान अंश के बाद खाटू श्याम, साईं बाबा पर समेत आ रही हैं 12 भक्ति फिल्में