'धुरंधर' के बाद रणवीर सिंह के हाथ लगी एक और खतरनाक फिल्म, जॉम्बी बन मचाएंगे 'प्रलय', इस हसीना की होगी एंट्री
रणवीर के अलावा संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे कलाकार लीड रोल में हैं। बॉक्स ऑफिस पर भी 'धुरंधर' गदर काट रही है। ऐसे में अब रणवीर के हाथ एक और बड़ी फिल्म लगी है। ये फिल्म और भी ज्यादा खतरनाक होने वाली है।

रणवीर सिंह इन दिनों 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर अपनी जबरदस्त एक्टिंग की वजह से खूब तारीफें बटोर रहे हैं। इस मूवी को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में रणवीर के अलावा संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे कलाकार लीड रोल में हैं। बॉक्स ऑफिस पर भी 'धुरंधर' गदर काट रही है। ऐसे में अब रणवीर के हाथ एक और बड़ी फिल्म लगी है। ये फिल्म और भी ज्यादा खतरनाक होने वाली है। आइए जानते हैं फिल्म के बारे में...
सर्वाइवल थ्रिलर ये है रणवीर की अगली फिल्म
'द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया' के साथ एक नए इंटरव्यू में, प्रोड्यूसर हंसल मेहता ने इस रणवीर सिंह की इस नई फिल्म के बारे में कई नई जानकारियां दीं। उन्होंने ने बताया कि रणवीर की फिल्म का नाम 'प्रलय' है। 'प्रलय' एक जॉम्बी फिल्म होगी। इसके साथ ही, एक्टर एक बिल्कुल नए जॉनर में कदम रखने जा रहे हैं। इस सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है; हालांकि, ताजा अपडेट के अनुसार, एक नई रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि इस फिल्म के लिए रणवीर सिंह ने ही संपर्क किया था।
हंसल मेहता ने दी पूरी जानकारी
इंटरव्यू में, हंसल मेहता ने आगे बताया कि उनके बेटे जय मेहता इस आइडिया पर काफी समय से काम कर रहे थे। फिल्ममेकर ने बताया कि रणवीर को उनके बेटे का पिछला काम बहुत पसंद आया था। उन्होंने कहा, "जब रणवीर ने उनका काम देखा, तो उन्होंने उनसे संपर्क किया और फिर जय ने उन्हें यह आइडिया सुनाया। जब रणवीर ने कहा कि उन्हें यह आइडिया पसंद आया, तो हमने इसे डेवलप करने में निवेश किया और जय को वह दुनिया बनाने में मदद की जिसे वह फिल्म में दिखाना चाहते हैं।" रिपोर्ट्स के अनुसार, तब से यह फिल्म प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है, जिसमें कॉन्सेप्ट प्रूफिंग और प्री-विजुअलाइजेशन शामिल है। इसकी स्क्रिप्ट जय और विशाल कपूर ने लिखी है।
'प्रलय' कौन बना रहा है?
'प्रलय' का निर्देशन जय मेहता करेंगे, जिन्होंने अपने पिता हंसल के साथ मिलकर 'स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी' का सह-निर्देशन किया था। यह फिल्म हंसल के बैनर 'ट्रू स्टोरी फिल्म्स' के तहत बनाई जाएगी। यहां तक कि रणवीर का प्रोडक्शन हाउस, 'मां कसम फिल्म्स' भी इसे सह-प्रोड्यूस कर रहा है। THR इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म का निर्माण 300 करोड़ के बजट पर किया जा रहा है।
इस फिल्म में और कौन-कौन से कलाकार हैं?
अब तक, इस फिल्म में दूसरी मुख्य भूमिका के लिए सिर्फ कल्याणी प्रियदर्शन के नाम की घोषणा की गई है। वह फिल्ममेकर प्रियदर्शन की बेटी हैं और अपनी फिल्म 'लोकाह' की सफलता के बाद काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म का प्रोडक्शन 2026 के मध्य में शुरू होगा। इस फिल्म के लिए एक इंटरनेशनल क्रू को भी शामिल किया गया है।
लेखक के बारे में
Priti Kushwahaप्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।
एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


