
रणवीर सिंह के सिर चढ़ी ‘धुरंधर’ की सक्सेस, इस बड़ी फिल्म को कहा ‘ना’? फैंस को लगा झटका
Ranveer Singh Upcoming Movies: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई कर रही है। इस फिल्म की सफलता के बाद रणवीर सिंह ने अपने करियर से जुड़ा बड़ा फैसला लिया है।
बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ तहलका मचा रही है। 18 दिनों में रणवीर सिंह की फिल्म ने न सिर्फ इंडियन बॉक्स ऑफिस से 572.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, बल्कि वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से 876.5 करोड़ रुपये का कारोबार भी कर लिया है। ऐसे में रणवीर सिंह इस वक्त अपनी फिल्म की सक्सेस इंजॉय कर रहे हैं। इतना ही नहीं, अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स पर दोबारा से विचार भी कर रहे हैं। खबर आ रही है कि उन्होंने एक बड़ी फिल्म का ना कह दिया है।
इस बड़ी फिल्म को कहा ‘ना’?
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर सिंह ने फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की मच-अवेटेड ‘डॉन 3’ से हटने का फैसला कर लिया है। एक सोर्स ने बताया, “धुरंधर की जबरदस्त सफलता के बाद रणवीर बहुत क्लियर हैं कि उन्हें आगे किस तरह की फिल्में करनी हैं। वह संजय लीला भंसाली, लोकेश कनगराज और एटली जैसे फिल्ममेकर्स के साथ काम करने के इच्छुक हैं।”

नहीं करना चाहते गैंगस्टर फिल्में
सूत्र ने आगे कहा, “वह एक के बाद एक गैंगस्टर फिल्में नहीं करना चाहते। यही एक वजह है कि उन्होंने जय मेहता से ‘प्रलय’ की शूटिंग पहले शुरू करने के लिए कहा है। रणवीर इस प्रोजेक्ट को तेजी से आगे बढ़ाना चाहते हैं और प्लान से पहले इसे फ्लोर पर लाना चाहते हैं।”
क्या है ये ‘प्रलय’?
मेकर्स ने टेंटेटिवली रणवीर की अपकमिंग फिल्म का नाम ‘प्रलय’ रखा है। अभी तक इसका आधिकारिक नाम अनाउंस नहीं किया है। इस फिल्म को अप्लॉज एंटरटेनमेंट बना रहा है और ये जॉम्बी पर आधारित है।

सूत्र ने आगे क्या कहा?
सोर्स ने आगे बताया, “अब जब वह ‘डॉन 3’ से बाहर हो गए हैं तो जय मेहता की फिल्म के लिए उनकी डेट्स बदल गई हैं। फिल्म अब बस तय शेड्यूल से पहले होगी।”

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




