
‘बिग बॉस 19’ के खत्म होने के बाद हो रहे हैं बोर? ओटीटी पर देखें ये अंडररेटेड वेब सीरीज
आइए आपको नेटफ्लिक्स, जियोहॉटस्टार और सोनी लिव की कुछ वेब सीरीज के नाम बताते हैं ताकि ‘बिग बॉस 19’ के खत्म होने के बाद भी आपके मनोरंजन का डोज खत्म न हो।
बिग बॉस 19 के खत्म होते ही दर्शकों के रोजमर्रा का एंटरटेनमेंट खत्म हो गया है। सोशल मीडिया पर फैंस रील्स पोस्ट कर बता रहे हैं कि वे बोर हो रहे हैं, उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि अब क्या करें। ऐसे में हमने आप लोगों के लिए एक लिस्ट तैयार की है जिसमें उन अंडररेटेड वेब सीरीज के बारे में बताया है जिन्हें ओटीटी पर काफी पंसद किया जा रहा है।
अ सूटेबल बॉय
ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर है और इसे आईएमडीबी पर 6.2 रेटिंग मिली है।
टब्बर
ये क्राइम-ड्रामा सीरीज सोनी लिव पर स्ट्रीम कर रही है। आईएमडीबी पर इसे 8.2 रेटिंग मिली है।
ग्रहण
1984 की घटनाओं से जुड़ी कहानी पर आधारित यह सीरीज जियोहॉटस्टार पर है। इसे 8.8 की आईएमडीबी रेटिंग मिली है।
ताज महल 1989
लखनऊ के माहौल में गढ़ी इस सीरीज को आईएमडीबी पर 7.4 की रेटिंग मिली है। आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
आउट ऑफ लव
जियोहॉटस्टार की इस मनोवैज्ञानिक ड्रामा सीरीज को आईएमडीबी पर 6.9 रेटिंग मिली है।
कैंडी
छोटे पहाड़ी कस्बे की रहस्यमयी कहानी को आप वूट पर देख सकते हैं। इसे आईएमडीबी पर 8 रेटिंग मिली है।
जेएल50
आप इस साइंस फिक्शन सीरीज को सोनी लिव पर देख सकते हैं। इसे आईएमडीबी पर 7.3 रेटिंग मिली है।
क्रिमिनल जस्टिस सीजन 1
जियोहॉटस्टार की इस कोटरूम ड्रामा को आईएमडीबी पर 8.1 रेटिंग मिली है।
घोल
हॉरर मिलिट्री थ्रिलर सीरीज को आईएमडीबी पर 7.1 रेटिंग मिली है और आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
यॉर ऑनर सीजन 1
7.2 आईएमडीबी रेटिंग वाली इस सीरीज को आप सोनी लिव पर देख सकते हैं।

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




