Upcoming Movies: इन 7 फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार, अगस्त में रिलीज हो रहीं 5

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

आवारापन 2 और बंटवारा 1947 की रिलीज के बाद फैंस को किन फिल्मों का इंतजार है, इसकी लिस्ट हम आपको बता रहे हैं। इस लिस्ट में टॉक्सिक और मिर्जापुर जैसी फिल्में शामिल हैं। 

IMDb Most anticiapted films
इन फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार

इमरान हाशमी की आवारापन 2 और बंटवारा 1947 रिलीज होने के बाद अब कुछ और बेहतरीन फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इन फिल्मों में से फैंस को किन 7 फिल्मों का सबसे ज्यादा इंतजार है इसकी एक लिस्ट हम आपको बता रहे हैं। ये लिस्ट आईएमडीबी द्वारा जारी की गई लिस्ट है। आईएमडीबी टॉप 7 मोस्ट एंटिसिपेटेड फिल्मों की लिस्ट इन फिल्मों के टाइटर पेज पर आने वाले रियल टाइम व्यूज के आधार पर तय की जाती है।

1. टॉक्सिक

रिलीज डेट: 26 अगस्त

लिस्ट में पहले नंबर पर यश की फिल्म टॉक्सिक है। टॉक्सिक एक एक्शन क्राइम थ्रिलर फिल्म है। फिल्म को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और अक्षय ओबेरॉय जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

2. मिर्जापुर: द मूवी

रिलीज डेट: 4 सितंबर

लिस्ट में दूसरे नंबर पर मिर्जापुर द मूवी है। मिर्जापुर द मूवी ओटीटी की सुपरहिट सीरीज मिर्जापुर पर ही आधारित है। फिल्म में कई किरदार सीरीज वाले ही नजर आनेवाले हैं। इस फिल्म को गुरमीत सिंह ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में अलि फजल, पंकज त्रिपाठी, रवि किशन, रसिका दुग्गल, जीतेंद्र कुमार, शीबा चड्ढा और अभिषेक बनर्जी जैसे कलाकार नजर आएंगे।

3. खलीफा

रिलीज डेट: 20 अगस्त

लिस्ट में तीसरे नंबर पर मलयालम भाषा की एक्शन थ्रिलर फिल्म खलीफा है। फिल्म को वैशाख ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में पृथ्विराज सुकुमारन, नील नितिन मुकेश और मोहनलाल जैसे कलाकार नजर आएंगे।

4. हैवान

रिलीज डेट: 11 सितंबर

लिस्ट में चौथे नंबर पर अक्षय कुमार और सैफ अली खान की क्राइम मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म हैवान है। फिल्म को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में मोहनलाल, राजपाल यादव, राजेश शर्मा और शारिब हाशमी जैसे कलाकार नजर आएंगे।

5. द पैराडाइज

रिलीज डेट: 21 अगस्त

लिस्ट में 5वें नंबर पर द पैराडाइज है। फिल्म तेलुगु एक्शन एडवेंचर फिल्म है। फिल्म को श्रीकांत ओडेला ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में सोनाली कुलकर्णी और मोहन बाबू जैसे कलाकार नजर आएंगे।

6. आई एम गेम

रिलीज डेट: 20 अगस्त

लिस्ट में छठे नंबर पर एक्शन क्राइम थ्रिलर फिल्म आई एम गेम है। फिल्म में दुलकर सलमान, संयुक्ता विश्वनाथन और मैसस्किन जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म को नहास हिदायत ने डायरेक्ट किया है।

7. इरुमुडी

रिलीज डेट: 21 अगस्त

लिस्ट में 7वें नंबर पर तेलुगु भाषा की फिल्म इरुमुडी है। फिल्म को शिवा निर्वाण ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में कार्तिक अडुसुमिल्ली, रमना भार्गव और अजय घोष जैसे कलाकार नजर आएंगे।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडइन 7 फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार, अगस्त में रिलीज हो रहीं 5