अरिजीत सिंह के बाद श्रेया घोषाल सोच रहीं ब्रेक का, बोलीं- मैं उस दिन सिंगिंग छोड़ दूंगी जिस दिन...

Mar 16, 2026 11:11 am ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share

श्रेया घोषाल हिंदी सिनेमा की पॉपुलर सिंगर हैं। उनकी आवाज के करोडो़ं दीवाने हैं। अब श्रेया घोषाल ने हाल ही में कुछ ऐसा कहा है जिसे सुनकर उनके फैंस दुखी हो सकते हैं।

अरिजीत सिंह के बाद श्रेया घोषाल सोच रहीं ब्रेक का, बोलीं- मैं उस दिन सिंगिंग छोड़ दूंगी जिस दिन...

अरिजीत सिंह ने कुछ दिनों पहले प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट लिया है। अरिजीत के रिटायरमेंट से ना सिर्फ फैंस बल्कि कई सेलेब्स तक को बड़ा झटका लगा था। अब इस बीच श्रेया घोषाल ने कुछ ऐसा कहा है जिसे सुनकर उनके फैंस भी परेशान हो जाएंगे। श्रेया ने अरिजीत के इस फैसले पर अपनी बात रखी और लाइव परफॉर्मेंस की महत्वपूर्णता पर बात की।

श्रेया को नहीं पसंद लिप सिंक्रनाइज

एबीपी न्यूज से बात करते हुए श्रेया ने कहा कि लाइव परफॉर्मेंस करना काफी अच्छा है। वहीं स्टेज पर लिप सिंक्रनाइज वह कभी नहीं कर सकती हैं।

इस दिन छोड़ दूंगी सिंगिंग

वह बोलीं, ‘मुझे काफी अनकम्फर्टेबल फील होता है। मैं उस दिन सिंगिंग ही छोड़ दूंगी जिस दिन मुझे ऐसा करना पड़ा। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी आवाज उनका सपोर्ट करती है वह रियाज करती रहेंगी। वह दर्शकों के लिए हमेशा लाइव परफॉर्म करना चाहेंगी।’

अरिजीत के फैसले पर श्रेया ने कहा कि वह अरिजीत के फैसले और उनके साहस की रिस्पेक्ट करती हैं। वह बोलीं, मैं भी कभी-कभी ब्रेक लेने का सोचती हूं। उन्होंने काफी साहस के साथ यह फैसला लिया है।

अरिजीत की तारीफ पर क्या बोले

अरिजीत को लेकर आगे श्रेया ने कहा, ‘वह दिल से संगीतकार हैं। वह कभी नहीं सोचते कि म्यूजिक से उन्हें क्या मिलेगा। वह बस करते हैं वही जिससे उन्हें खुशी मिलते हैं। उनके लिए म्यूजिक हर चीज से बड़ा है और इसलिए लोग उन्हें पसंद करते हैं।’

अरिजीत की जर्नी की बात करें तो उन्होंने कई फिल्मों में सुपरहिट गाने दिए हैं। उनके रोमांटिक गाने से लेकर सैड सॉन्ग्स तक सभी फैंस के दिल से कनेक्ट करते हैं।

आर्टिस्ट जर्नी पर बोलीं श्रेया

वहीं स्टेज परफॉर्मेंसेस को लेकर श्रेया ने कहा कि आर्टिस्ट की जिम्मेदारी होती है उन लोगों को लेकर जो उन्हें देखने आते हैं। वह बोसीं. बतौर एंटरटेनर जो हम पर्सनली झेलते हैं वो स्टेज पर नहीं दिखा सकते। लोग हमारे पास म्यूजिक और इंस्पिरेशन के लिए आते हैं। म्यूजिक उन्हें हील करता है और उन्हें अपनी दिक्कतों से बचने में मदद मिलती है।

श्रेया ने कहा कि जो उन्हें प्यार मिलता है दर्शकों से उससे वह मोटिवेट होती हैं परफॉर्म करने में। वह बोलीं, जब आपका दिल खुश होता है, आपको एनर्जी ऑटोमैटिक्ली मिल जाती है।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।