'आफरीन आफरीन' गाने का असली मतलब जानते हैं आप? यूट्यूब पर हैं 658 मिलियन से ज्यादा व्यूज
‘आफरीन आफरीन’ गाना सिर्फ महिला की खूबसूरती की तारीफ करने के लिए नहीं बनाया गया है। बल्कि इस गाने में महिला को बनाने वाले ईश्वर की भी तारीफ की गई है।

आपने कोक स्टूडियो का गाना 'आफरीन आफरीन' तो बहुत बार सुना होगा और अक्सर इसके बाले अकेले में गुन गुनाए भी होंगे। लेकिन क्या आपको इस गाने का या 'आफरीन' शब्द का मतलब पता है? नहीं। चलिए आज हम आपको इस गाने का मतलब भी समझाते हैं और इस गाने की खास बातें भी बताते हैं। ये गाना बहुत फेमस है। यूट्यूब पर इसके 658 मिलियन से ज्यादा व्यूज हैं।
30 साल पुराना है ये गाना
इस गाने को सबसे पहले महान कव्वाली उस्ताद नुसरत फतेह अली खान ने 1996 में गाया था और बोल जावेद अख्तर ने लिखे थे। बता दें, ये कव्वाली नुसरत फतेह अली खान और जावेद अख्तर के बेहद मशहूर प्राइवेट म्यूजिक एल्बम ‘संगम’ के लिए बनाई गई थी। इसके म्यूजिक वीडियो में लिसा रे थीं और ये एमटीवी पर उस वक्त टॅाप ट्रेंडिंग गाना हुआ करता था।
20 साल बाद बना नया वर्जन
2016 में जब कोक स्टूडियो पाकिस्तान के लिए नुसरत फतेह अली खान के भतीजे राहत फतेह अली खान और मोमिना मुस्तहसन को दोबारा इस गाने को गाया तो ये गाना दुनिया भर में फिर से लोकप्रिय हो गया।
'आफरीन' शब्द का मतलब
जब लोग 'आफरीन आफरीन' सुनते हैं तो उन्हें लगता है कि ये किसी खूबसूरत महिला की तारीफ में गाया गया गाना है। लेकिन ऐसा नहीं है। ये गाना बनाने वाले की तारीफ में गाया गया है। जितनी बार गाने में 'आफरीन आफरीन' आता है उसका मतलब ये होता है कि गाने वाला सामने वाली की खूबसूरती देख हैरान है और भगवान की कारीगरी की तारीफ कर रहा है।
गाने का मतलब
जब गायक कहता है कि 'हुस्न-ए-जाना की तारीफ मुमकिन नहीं' तो उसका असल मतलब ये होता है कि ईश्वर की बनाई इस दुनिया और उसकी ताकत को शब्दों में बांधा नहीं जा सकता। फिर जब गायक कहता है,
'ऐसा देखा नहीं खूबसूरत कोई
जिस्म जैसे अजंता की मूरत कोई
जिस्म जैसे निगाहों पे जादू कोई
जिस्म जैसे महकती हुई रूह कोई'
तो उसका मतलब ये होता है कि मैंने इतनी खूबसूरत महिला कभी देखी ही नहीं। उसका शरीर अजंता की गुफाओं की किसी बेदाग मूर्ति की तरह सुंदर है। उसका बदन आंखों पर जादू-सा कर देता है, मानो वह कोई महकती हुई पवित्र आत्मा हो।
यहां सुनिए पूरा गाना
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


