बॉर्डर 2 देखने के लिए एक्साइटेड क्रिकेटर राशिद खान, बोले- फिल्म तो मैं जरूर…

Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share

राशिद खान को भारत में भी काफी पसंद किया जाता है। अब राशिद ने अपना एक वीडियो शेयर किया है और कहा कि वह बॉर्डर 2 देखने जाएंगे। इस पर बॉर्डर 2 की स्टार कास्ट का भी रिएक्शन आया है।

बॉर्डर 2 देखने के लिए एक्साइटेड क्रिकेटर राशिद खान, बोले- फिल्म तो मैं जरूर…

बॉर्डर 2 का क्रेज सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि हर जगह चल रहा है। अब अफगानिस्तान टी20 के कप्तान और ऑल राउंडर राशिद खान ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर कहा कि वह बॉर्डर 2 देखने जाएंगे। इस वीडियो पर वरुण धवन, अहान शेट्टी और सुनील शेट्टी ने भी रिएक्ट किया है।

क्या बोले राशिद खान

दरअसल, राशिद ने अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह भुट्टा भून रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने बॉर्डर का गाना लगाया हुआ है घर कब आओगे। वीडियो शेयर कर राशिद ने लिखा, बॉर्डर 2 तो मैं जरूर देखूंगा, लेकिन देखते हैं क्या होता है अगर मैं इस वीडियो को शेयर करता हूं तो।

एक्टर्स का रिएक्शन

इस पर सुनील शेट्टी ने लिखा ये हुई ना बात, दिल वाले इमोजी के साथ। अहान शेट्टी ने लिखा भाई को बहुत प्यार। वहीं वरुण धवन ने दिल वाले इमोजी के साथ लिखा हां भाई।

बॉर्डर 2 के बारे में जानें

बता दें कि बॉर्डर 2, साल 1997 में रिलीज हुई बॉर्डर का दूसरा पार्ट है। बॉर्डर 2 में सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ हैं। फिल्म 23 जनवरी को रिलीज होगी। अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित इस फिल्म को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, निधि दत्ता और जे पी दत्ता ने प्रोड्यूस किया है।

फिल्म की एडवांस बुकिंग

बॉर्डर 2 की एडवांस बुकिंग की बात करें तो सैक्निक की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन के लिए 3.43 करोड़ की कमाई कर ली है एडवांस बुकिंग में। डॉलबाय सिने की रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले दिन में एडवांस बुकिंग में और बढ़ोतरी होगी।

वहीं बुक माय शो में बुधवार सुबह फिल्म हर घंटे 3 हजार टिकट्स बुक हो रही थीं। इस फिल्म के साथ कोई और मूवी रिलीज नहीं हो रही है तो हो सकता है मूवी की कमाई अच्छी हो अगर फिल्म दर्शकों को पसंद आई।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।