अदनान सामी ने आरएसएस चीफ संग लंच विवाद पर दिया तगड़ा जवाब- आज आप पाकिस्तान को…
मशहूर सिंगर अदनान सामी ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के साथ खाने पर हो रही राजनीति पर नाराजगी जताई है। उन्होंने विपक्ष की आलोचना का ट्विटर पर करारा जवाब लिखा है।

अदनान सामी ने आरएसएस चीफ के साथ लंच पर सवाल उठाने वाले संजय राउत और कांग्रेस को करारा जबाव दिया है। उनकी वायरल फोटो की आलोचना की जा रही थी। इस तस्वीर में आरएसएस चीफ मोहन भागवत अदनान सामी के साथ खाने की टेबल पर दिख रहे हैं। फोटो पर विपक्ष, खासकर कांग्रेस और शिवसेना नेता संजय राउत ने मोहन भागवत पर तीखे हमले किए थे। अब इस मामले पर अदनान सामी ने चुप्पी तोड़ी और X पर लंबा पोस्ट लिखा है। अदनान ने इसमें महाराष्ट्र कांग्रेस को टैग किया है साथ ही संजय राउत के हारमोनियम बजाने पर तंज कसा है।
अदनान सामी ने सुनाई खरी-खरी
अदनान सामी लिखते हैं, महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रिय सम्माननीय देशभक्त साथियोंअगर कोई आपको उस बंटवारे के लिए जिम्मेदार ठहराता है जो आपके पूर्वजों ने किया था तो यह आपके साथ नाइंसाफी होगी क्योंकि उनके किए की सजा आपको नहीं दी जा सकती। फिर भी आज आप पाकिस्तान को एक कानूनी देश के रूप में स्वीकार करते हैं जो कभी भारत था, वह अब पाकिस्तान है... इसलिए जब कानूनी तौर पर और पूरी प्रक्रिया के साथ एक बदलाव हो गया है तो आप उसे स्वीकार करते हैं और आगे बढ़ जाते हैं... कोई शक? ठीक उसी तरह, कृपया अब आगे बढ़िए...
हारमोनियम पर की खिंचाई
और मेरे प्रिय संजय जिस तरह से आप हारमोनियम बजाते हैं, वह वाकई बहुत घटिया है, लेकिन इसके लिए अगर मैं आपके पिता को दोष दूं तो ये गलत होगा। आपकी उंगलियों का तालमेल एकदम गलत और बेढंगा है, मुझे आपको सिखाने में खुशी होगी। मैं कोई राजनेता नहीं हूं, मैं एक संगीतकार हूं जो अपने गानों के ज़रिए प्यार बांटता है। इसलिए जो भी मुझे प्यार देगा, मैं भी उसे प्यार ही दूंगा, मैं आप सबसे भी प्यार करता हूं... अगली बार नफरत के बजाय प्यार आजमाकर देखिए... बस इतना ही!' जय हिंद और जय महाराष्ट्र।
क्या था पूरा मामला
अदनान सामी उन कई हस्तियों में शामिल थे जो आरएसएस के शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। मोहन भागवत के साथ उनकी लंच की तस्वीर वायरल होने पर कांग्रेस ने पोस्ट किया था, ‘अदनान सामी के पिता अरशद सामी खान पाकिस्तानी वायु सेना में पायलट थे, जिन्होंने 1965 के युद्ध के दौरान पठानकोट हवाई अड्डे को नष्ट कर दिया था। आज, मोहन भागवत उनके साथ भोजन का आनंद ले रहे हैं। आरएसएस (का यह कदम) राष्ट्रविरोधी है।’ इस तस्वीर पर संजय राउत भी काफी कुछ बोले थे। उन्होंने किसी का नाम लिए बिना शिल्पा शेट्टी पर कमेंट किया था कि अपराध के मामले में एक एक्ट्रेस के खिलाफ लुकआउट नोटिस है। वह कार्यक्रम में मौजूद है। राउत ने लिखा था कि आरएसएस देश को क्या प्रेरणा दे रहा है।
लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



