उदित नारायण के किस कॉन्ट्रोवर्सी के बीच एयरपोर्ट पर चेहरा ढके नजर आए आदित्य, लोग बोले- 'जब पापा ने ऐसा गंदा...'
- उदित उस वक्त चर्चा में आए जब उन्होंने लाइव परफॉर्मेंस के दौरान उनके साथ सेल्फी ले रही है फीमेल फैन के लिप पर अचानक किस कर लिया था। इसके बाद उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है।

बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर उदित नारायण इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। उदित उस वक्त चर्चा में आए जब उन्होंने लाइव परफॉर्मेंस के दौरान उनके साथ सेल्फी ले रही है फीमेल फैन के लिप पर अचानक किस कर लिया था। इसके बाद उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है। ऐसे में अब उदित के एक के बाद एक कई वीडियो सामने आ रहे हैं, जिसमें वो फैंस को किस करते नजर आए। हालांकि, सिंगर ने फीमेल फैंस को किस करने को सही ठहराया है। इसी बीच अब उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस वीडियो पर कमेंट कर यूजर्स आदित्य को निशाना बना रहे हैं।
एयरपोर्ट पर चेहरा ढके नजर आए आदित्य
उदित नारायण के किस कॉन्ट्रोवर्सी के बीच आदित्य नारायण बीते दिनों मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। ऐसे में पैपराजी ने उन्हें अपने कैमरे में कैद करने का मौका हाथ से जाने नहीं दिया। इस दौरान आदित्य एयरपोर्ट पर अपना मुंह पर मास्क, सिर पर टोपी और चश्मा लगाए नजर आए। उनका ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
लोगों ने किया ट्रोल
आदित्य नारायण के इस वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स उनके पिता का नाम लेते हुए जमकर चुटकी ले रहे हैं। इस पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'जब बाप ऐसी हरकत करेगा तो बेटे को चेहरा छिपाना ही पड़ेगा।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है, 'अब क्या बोले पापा ने ऐसा गंदा काम कर दिया है कि बात करने लायक नहीं है आदित्य।' एक यूजर ने लिखा है, 'पापा कहते हैं कि बेटा बड़ा नाम करेगा और वह खुद।' एक यूजर ने लिखा है, 'बाप की वजह से बेचारे बेटे को मुंह छिपाना पड़ रहा है।' ऐसे कई और कमेंट्स इस वीडियो पर आ रहे हैं।
लेखक के बारे में
Priti Kushwahaप्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।
एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


