'कब तक बर्दाश्त…', दिलजीत दोसांझ के हानिया आमिर संग काम करने पर क्या बोले आदित्य नारायण?
दिलजीत दोसांझ की फिल्म सरदार जी 3 को लेकर हो रहे विवाद के बीच सिंगर आदित्य नारायण ने अपनी राय सामने रखी है। उन्होंने कहा कि ये कहना मुश्किल है कि दिलजीत गलत हैं या सही। उन्होंने कहा कि अगर वो दिलजीत की जगह होते तो उनके लिए देश पहले आता।

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों फिल्म सरदार जी 3 को लेकर हुए विवाद को लेकर चर्चा में हैं। दिलजीत की इस फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर हैं जिसकी वजह से बवाल मचा हुआ है। अब इस मामले पर सिंगर आदित्य नारायण ने अपनी राय सामने रखी है। उन्होंने कहा कि अगर वो दिलजीत की जगह होते तो उनके लिए देश पहले आता। उन्होंने कहा कि दिलजीत को बदलाव करना चाहिए।
सरदार जी 3 विवाद पर क्या बोले आदित्य नारायण
न्यूज 18 से खास बातचीत में आदित्य नारायण ने कहा, "मुझे नहीं पता कि मैं क्या कह सकता हूं या नहीं, लेकिन मैं एक कट्टर देशभक्त हूं। मेरे लिए, हमेशा देश पहले है। संबंधित देश (पाकिस्तान)... यह एक तरह की आदत है (आतंकवाद का समर्थन करना)। भारतीय होने के नाते, हम प्रेम और समावेशिता का संदेश फैलाते हैं। हम वसुधैव कुटुम्बकम में विश्वास करते हैं। लेकिन हम इसे कब तक बर्दाश्त कर सकते हैं? यह अनुचित और गलत है। जो गलत है वो गलत है। समय सही नहीं है। वो हमला अभी भी हर भारतीय के दिमाग में ताजा हैं।"
आदित्य बोले मेरे लिए देश पहले
आदित्य ने आगे कहा कि कहना मुश्किल है कि दिलजीत गलत हैं या सही। उन्होंने कहा कि हानिया को जब कास्ट किया गया तब भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में उतना तनाव नहीं था, हालांकि, वे कभी भी वास्तव में अच्छे नहीं रहे हैं। आदित्य ने कहा, "यह बहुत ही कठिन है, लेकिन निश्चित रूप से भारत पहले है। यह मेरी मातृभूमि है। यह मेरा देश है।" आदित्य ने कहा कि अगर वो दिलजीत की जगह पर होते तो वो भारत को पहले रखते।
दिलजीत के लिए क्या बोले
आदित्य ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, "बदलाव करो, बस यही। ये बहुत ही संवेदनशील टॉपिक है, और इंटरनेट पर सबकुछ ट्रोल होता है, लेकिन मैं यही मानता हूं। हम हमेशा से सहयोगी रहे हैं। हम अभी भी हैं। प्यार हमेशा हमारा संदेश रहेगा, लेकिन सहनशीलता की भी एक सीमा होती है।"
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


