उदित नारायण के किसिंग कॉन्ट्रोवर्सी पर बोले आदित्य, पापा अब समझ गए हैं कि कंसेंट क्या होता है

Jun 27, 2025 09:41 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share

Udit Narayan Kiss Controversy: उदित नारायण के किसिंग कॉन्ट्रोवर्सी पर उनके बेटे आदित्य नारायण ने पहली बार बात की है। उन्होंने कहा कि पापा को समझा दिया है अब आगे से वह ऐसी गलती नहीं करेंगे।

उदित नारायण के किसिंग कॉन्ट्रोवर्सी पर बोले आदित्य, पापा अब समझ गए हैं कि कंसेंट क्या होता है

आदित्य नारायण ने अपने पिता और मशहूर गायक उदित नारायण के “किसिंग कॉन्ट्रोवर्सी” पर खुलकर बात की। दरअसल, कुछ समय पहले एक कॉन्सर्ट के दौरान उदित नारायण ने एक महिला फैन को मंच पर किस कर लिया था। जब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तब लोगों ने उदित नारायण की जमकर आलोचना की। मामला यहीं नहीं रुका, बल्कि पुराने वीडियो भी सामने आने लगे, जिनमें उदित नारायण, श्रेया घोषाल और अलका याज्ञनिक जैसी गायिकाओं को मंच पर किस करते नजर आ रहे थे।

‘पिताजी एक अलग दौर से आते हैं’

उदित नारायण के बेटे और सिंगर आदित्य नारायण ने इस विवाद पर पहली बार खुलकर अपनी राय रखी है। इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में आदित्य ने कहा, “पिताजी एक अलग दौर से आते हैं, जब फैंस अपने पसंदीदा कलाकारों को प्यार जताने के लिए कुछ भी कर देते थे। उस वक्त मंच पर प्यार लुटाना गलत नहीं माना जाता था। लेकिन अब वक्त बदल गया है, अब हर चीज के लिए कंसेंट लेना जरूरी हो गया है।”

‘मैंने पापा को समझाया’

आदित्य ने आगे कहा, “मैंने पापा को समझाया कि अब जमाना बदल गया है। अब फैंस चाहे आपको जैसे भी प्यार दिखाएं, लेकिन आपको बहुत सोच-समझकर जवाब देना चाहिए क्योंकि आप रोल मॉडल हैं।” आदित्य ने यह भी कहा कि उनके पापा किसी को असहज महसूस नहीं कराना चाहते थे, बस उन्हें इस नए दौर के नियमों के बारे में जानकारी नहीं थी।

‘आगे से ऐसी गलती नहीं होगी’

आदित्य ने कहा, “पापा अब समझ गए हैं कि कंसेंट क्या होता है और उन्होंने वादा किया है कि आगे से ऐसी गलती नहीं होगी। सबसे अच्छी बात ये है कि वो हमेशा कुछ नया सीखने के लिए तैयार रहते हैं। कोई भी इंसान परफेक्ट नहीं होता, लेकिन जरूरी है कि हम अपनी गलतियों से सीखें।”

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।