'अपने साथ खतरनाक चीज लेकर आईं', आदित्य धर ने डिजाइनर के लिए लिखा पोस्ट, बताया तैयार किए थे 10 हजार कॉस्टयूम्स
Aditya Dhar's Post: धुरंधर के डायरेक्टर आदित्य धर ने अब अपनी फिल्म कॉस्टयूम डिजाइनर के लिए स्पेशल पोस्ट लिखा है। इस पोस्ट उन्होंने बताया कैसे एक महीने में डिजाइनर ने 10 हजार कॉस्टयूम तैयार किए थे।

धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर जो कमाल किया है उसके बारे में हर कोई बात कर रहा है। फिल्म के डायरेक्टर भी फिल्म की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं। इसी के साथ-साथ आदित्य धर अपनी टीम के सदस्यों के लिए एक एक करके स्पेशल पोस्ट लिख रहे हैं। अब आदित्य धर ने अपनी फिल्म की कॉस्टयूम डिजाइनर के लिए पोस्ट लिखा है। इस पोस्ट में आदित्य धर ने बताया कैसे डिजाइनर ने 1 महीने में 10 हजार कॉस्टयूम तैयार किए थे।
कॉस्टयूम डिजाइनर के लिए लिखा पोस्ट
आदित्य धर की फिल्म की कॉस्टयूम डिजाइनर का नाम स्मृति चौहान है। उन्होंने स्मृति के लिए पोस्ट में लिखा- “आज भी हमारी शुरुआती बातचीत में से एक याद है, जब हमने इस बारे में बात की थी कि जसकिरत की शुरुआत रंग के एक हिंट से होती है और अंत तक आते-आते हमजा लगभग ब्लैक रंग में समा जाता है। कैसे धीरे-धीरे, बिना किसी का ध्यान खींचे, रंग चुपचाप उसके जीवन से विदा हो जाता है।उस समय, यह महज एक विचार था, एक छोटा सा, थोड़ा अटपटा सा सुझाव जो मैंने आपको दिया था। और आपने वो विचार थामे रखा।”
आदित्य ने आगे बताया कैसे स्मृति उनसे कहती थीं कि उन्हें नहीं लगता है कि वो इस काम के लिए सही इंसान हैं। उन्होंने कहा कि स्मृति की इस बात पर वो सोचते थे कि आप इसलिए ही यहां हैं। उन्होंने कहा, "आप किसी बैगेज के साथ नहीं आई थीं। आप किसी फिक्स स्टाइल के साथ नहीं आई थीं कि ये दुनिया ऐसी लगनी चाहिए। आप सच्चाई के साथ और एक खतरनाक चीज जिसे जिद्द कहते हैं, उसके साथ आई थीं।"
30 दिन में 10000 कॉस्टयूम्स
आदित्य ने स्मृति की तारीफ करते हुए लिखा- “और फिर आपने वो किया जिसमें आप बेस्ट हैं, आपने सबसे हास्यास्पद, अविश्वसनीय तरीके से उम्मीद से कहीं बेहतर दिया। कौन किसी फिल्म के लिए 10000 कॉस्टयूम्स और पहले 30 दिनों में लगभग 1000 पठानी सिलकर देता है और फिर भी जूनियर आर्टिस्ट की कलाई पर लगे बटनों की बारीकियों की चिंता करता है?”
हमजा के लिए तैयार किए 250 से ज्यादा लुक
आदित्य ने आगे पोस्ट में लिखा- “हमजा के लिए 250 से अधिक लुक कौन तैयार करता है और फिर भी इस बात को लेकर परेशान रहता है कि उसकी छोटी उंगली में पहनी अंगूठी भावनात्मक रूप ठीक लग रही है या नहीं? डेढ़ साल की शूटिंग के दौरान हज़ारों एक्सेसरीज़ को कौन संभालता है और फिर भी हर दिन ऐसे आता है जैसे कि वो पहला दिन हो?” आदित्य ने अपनी पोस्ट में बताया स्मृति सेट पर सबसे ज्यादा दूसरों की मदद करने वाली इंसान हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी हैं कि वो स्मृति को इस फिल्म के लिए ला सके।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


