Dhurandhar 2: आदित्य धर ने क्यों मांगी दर्शकों से माफी? धुरंधर-2 की रिलीज से पहले की यह अपील
बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर-2 की रिलीज से पहले निर्देशक आदित्य धर दर्शकों से माफी मांगते नजर आए। लेकिन ऐसा क्यों? जानिए आखिर क्यों डायरेक्टर आदित्य को फिल्म की रिलीज से पहले लिखनी पड़ी यह पोस्ट।

'धुरंधर 2' का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है, लेकिन फिल्म की रिलीज से ठीक पहले पेड प्रीव्यू शोज में आई टेक्निकल दिक्कतों ने फैंस को थोड़ा परेशान कर दिया। बुधवार को होने वाले पेड प्रिव्यू शोज में सब-टाइटल्स और डबिंग वर्जन को लेकर देरी हुई, जिससे कई सिनेमाघरों में माहौल बिगड़ता नजर आया। इस सबके लिए डायरेक्टर आदित्य धर ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट लिखकर दर्शकों से माफी मांगी। उन्होंने बताया कि कुछ भाषाओं के शोज अब तय समय के बजाय गुरुवार सुबह से शुरू किए जाएंगे।
सभी फैंस को दिया गया रिफंड और ये विकल्प
आदित्य धर ने अपनी X पोस्ट में लिखा कि 'धुरंधर' सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि उनकी टीम का एक सपना है जिसे उन्होंने जिया है। टेक्निकल इश्यूज का अपडेट देते हुए उन्होंने बताया कि भारत भर में ज्यादातर हिंदी शोज बुधवार शाम 5 बजे से शेड्यूल के मुताबिक शुरू हो चुके हैं। तमिल और तेलुगु शोज रात 9 बजे से शुरू होंगे। हालांकि मलयालम और कन्नड़ वर्जन देखने वाले दर्शकों को थोड़ा और इंतजार करना होगा, क्योंकि तकनीकी दिक्कतों के चलते ये शोज अब कल यानि गुरुवार सुबह से शुरू होंगे। आदित्य ने लिखा है कि ऐसे दर्शकों के लिए रिफंड का इंतजाम कर दिया गया है, या वो चाहें तो सब-टाइटल्स के साथ हिंदी वर्जन देख सकते हैं।
निर्देशक आदित्य ने की फैंस से यह खास अपील
फिल्म को लेकर बढ़ते क्रेज के बीच आदित्य धर ने फैंस से एक अपील भी की है। उन्होंने लिखा कि फिल्म का असली मजा सिनेमाघर के बड़े पर्दे पर ही आता है, न कि किसी के फोन की धुंधली तस्वीरों में। डायरेक्टर ने हाथ जोड़कर अपील की है कि फिल्म देखने के बाद कोई भी स्पॉयलर सोशल मीडिया पर पोस्ट न करे, ताकि दूसरों का एक्सपीरियंस खराब न हो। उन्होंने लिखा, ‘मैं चाहता हूं कि हर फैन जिज्ञासा के साथ थिएटर में जाए और अपनी खुद की फीलिंग्स लेकर बाहर निकले। आपने धुरंधर को जो बनाया है, उसे सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी भी अब आपकी है।’
पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ देगी धुरंधर - द रिवेंज?
रणवीर सिंह स्टारर यह स्पाई थ्रिलर 19 मार्च को रिलीज हो गई है। फिल्म में संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे एक्टर्स अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। दिलचस्प बात यह है कि पहले पार्ट में 'रहमान डकैत' का रोल निभाने वाले अक्षय खन्ना के कैमियो की भी चर्चा है। फिल्म के फर्स्ट पार्ट ने वर्ल्डवाइड 1300 करोड़ रुपये की कमाई करके इतिहास रच दिया था और रिलीज के तीन महीने बाद भी सिनेमाघरों में टिकी रही है। जियो स्टूडियोज और B62 स्टूडियोज को उम्मीद है कि यह सीक्वल पिछले सभी रिकॉर्ड्स तोड़ देगा।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


