कोई बाप ऐसा कैसे कर सकता है, जब सलमान को जलील करते थे सलीम खान, आदि ईरानी ने सुनाया किस्सा
- सलमान खान अपने मां-बाप को बहुत मानते हैं। ये बात वह कई बार कह चुके हैं। हालांकि सलीम खान अपने बेटों को किसी के सामने भी क्रिटिसाइज करने में नहीं झिझकते। आदी इरानी ने एक ऐसा ही पुराना किस्सा बताया है।

बाजीगर के विकी मल्होत्रा यानी आदी ईरानी सलमान खान को लंबे वक्त से जानते हैं। दोनों ने साथ में चोरी-चोरी चुपके-चुपके फिल्म में काम किया गया था। जब उनसे पूछा गया कि सलमान की इमेज काफी ऐटिट्यूड वाले इंसान की थी। इस पर आदी बोले कि सलमान बच्चे जैसे हैं। वह अपने मन की करते हैं। उन्होंने एक पुराना किस्सा भी बताया जब सलीम खान सबके सामने सलमान का मजाक उड़ाते थे।
बच्चे जैसा था सलमान
फिल्मी मंत्रा मीडिया के साथ बातचीत में आदी ने सलमान के बर्ताव पर बात की। उनसे पूछा गया कि सलमान की इमेज राउडी थी। वह बोले, 'वो राउडी और ऐटिट्यूड लोगों के लिए नहीं था, वो लाइफ अपने हिसाब से जीना चाहता है। अगर उसका कोई चीज करने का मूड नहीं है तो नहीं करेगा। वह ऐरोगेंट नहीं था, बचपना बोल सकते हैं। जो भी उसने बचपने में किया उसे ऐरोगेंट माना गया। मुझे यही लगता है। जो गलत था वो गलत था लेकिन ऐसा नहीं कि वह कुछ जानबूझकर करता था।'
सलमान को पता है अपना कैलिबर
आदी ने सलमान की तारीफ की। वह बोले, 'वो बच्चा फिल्मी फैमिली का है, उसके पिता सलीम खान हैं। क्या आदमी हैं वो। वह महान इंसान है, सलमान भी बहुत अच्छा इंसान है। उसने खुद पर बहुत काम किया है। उसे एक बात पता है जो सबके लिए जाननी जरूरी होती है, 'आप खुद को जानो।' इंसान को पता होना चाहिए कि वह अच्छा एक्टर है, मीडिऑकर है या बढ़िया एक्र नहीं है। मैं शाहरुख खान नहीं बन सकता, मैं उस लेवल तक नहीं पहुंच सकता, मैं अपनी जगह बनाऊंगा। वो है सलमान खान, उसने वैसा ही किया।'
जब सलमान के घर जाते थे आदी
आदी ने बताया कि वह सलमान को तबसे जानते हैं जब वह एक्टर नहीं थे। वह अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड के साथ सलमान के घर जाते थे। वह उनकी दोस्त थी। उस वक्त सलमान बॉडी बनाते रहते थे। आदी ने बताया कि वह वहां जाते और खाना खाते थे। आदी बोले, 'सलीम खानजी तब जो करते थे सलमान के साथ, मैं सोचता कि कोई पिता अपने बेटे के साथ ऐसा कैसे कर सकता है। जब सलमान एक्सरसाइज करते तो सलीमजी मेरे सामने बोलते, देखो इनको एक्टर बनना है, इनको लगता है कि बॉडी बनाने से एक्टर बन जाएंगे, कभी एक्टर नहीं बन पाएंगे। एक्टिंग के लिए क्या-क्या करना पड़ता है इंसान को, बॉडी से नहीं होता।'
सलीम खान से हो जाते थे फ्रस्ट्रेट
आदी ने बताया, 'सलमान परेशान हो जाते थे। वह बोलते, 'क्या है मेरा बाप ऐसा बोलता है मेरे बारे में हेल्प करने की जगह।' मेरी गर्लफ्रेंड बोली कि वह (सलीम) इसलिए ऐसा करते हैं ताकि वह अपने पिता के सामने खुद को साबित करने के लिए और मेहनत करें।
लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


