मैं मां बनने वाली हूं, अदा शर्मा ने वीडियो शेयर कर फैंस को दी ये न्यूज, सबको लगा झटका

Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share

अदा शर्मा जो हमेशा अपने अतरंगी अंदाज के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अब अपना वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह बोल रही हैं कि वह मां बनने वाली हैं।

मैं मां बनने वाली हूं, अदा शर्मा ने वीडियो शेयर कर फैंस को दी ये न्यूज, सबको लगा झटका

द केरल स्टोरी एक्ट्रेस अदा शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और कई पोस्ट करती रहती हैं। अब अदा ने अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर पहले तो फैंस को बड़ा झटका लगा। अदा वीडियो में बोल रही हैं मैं मां बनने वाली हूं। एक सौतेली मां।

अदा बोलीं सैतेली मां बनने वाली हूं

दरअसल, अदा ने जो वीडियो शेयर किया उसमें वह बोलती हैं मैं मां बनने वाली हूं। सौतेली मां। इसके बाद अदा, एक कौवे को दिखाती हैं और उसकी पार्टनर को। इसके बाद वह बोलती हैं कि दोनों का बच्चा हुआ है। लास्ट में वह बोलती हैं कि मैं अभी एक हफ्ते के लिए नहीं हूं तो बाकी के अपडेट्स एक हफ्ते के बाद।

बोलीं बच्चों का क्या नाम रखूं

इसके बाद अदा, कौवे के साथ जुगलबंदी करती दिखती हैं। वीडियो को शेयर कर अदा ने लिखा, 'मैं मां बनने वाली हूं। बच्चे का क्या नाम रखूं?'

लोगों के रिएक्शन

अदा के वीडियो पर लोगों के खूब रिएक्शन आ रहे हैं। एक ने लिखा कि जन्म के समय का बता देना , हमारे इधर पण्डित जी नक्षत्रों की गणना करके नाम का पहला अक्षर बताएंगे , उस अक्षर पर नाम सोच लेना। बाकी उन्हें बधाई दे रहे हैं।

अदा के बारे में जानें

अदा शर्मा के बारे में बता दें कि वह ना सिर्फ हिंदी बल्कि तेलुगु, तमिल और कन्नड़ फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। अदा का जन्म मुंबई में हुआ था। उनके पिता मर्चेंट नेवी हैं और मां क्लासिकल डांसर।

अदा का करियर

अदा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म 1920 से की थी। यह हॉरर फिल्म थी। इसमें अदा की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। इसके बाद अदा हसी तो फसी, कमांडो 2 और कमांडो 3 में नजर आईं। हालांकि फिल्म द केरल स्टोरी से उनके करियर का बड़ा टर्निंग पॉइंट आया।

अदा की फिल्में

अदा लास्ट तुमको मेरी कसम में नजर आई थीं जो पिछले साल रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अदा के साथ अनुपम खेर, ईशा गुप्ता भी थे। अब अदा फिल्म गवर्नर, हातक में नजर आने वाली हैं।

गवर्नर में मनोज बाजपेयी लीड रोल में हैं। वहीं हातक को लेकर अभी ज्यादा जानकारी नहीं है।

अदा के बारे में बता दें कि उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत का घर किराये पर लिया है और वहां अपने परिवार के साथ रहती हैं। अदा ने बताया था कि वह वहां खुशी से रह रही हैं और मजा भी आता है।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।