अदा शर्मा के इसी घर में रहते थे सुशांत सिंह राजपूत, अब नहीं है फर्नीचर, पालतू है मक्खी- तस्वीरें
फराह खान ने हाल में द केरला स्टोरी एक्ट्रेस अदा शर्मा का घर अपने नए व्लॉग में दिखाया है। ये वही घर है जिसमें कभी सुशांत सिंह राजपूत रहा करते थे। अदा ने इस घर को बदल दिया है। कोई फर्नीचर नहीं है, बिल्ली और मक्खी पालतू है।

बॉलीवुड की डांस कोरियोग्राफर फराह खान इन दिनों अपने यूट्यूब व्लॉग के लिए खबरों में बनी हुई हैं। फराह कई सेलेब्रिटीज के घर जाकर उनके साथ कुकिंग वीडियोज बनाती हैं। इस बार द केरला स्टोरी एक्ट्रेस अदा शर्मा का घर वीडियो में दिखाया गया है। खास बात है कि ये वही घर है जिसमें कभी सुशांत सिंह राजपूत रहा करते थे। इसी घर में सुशांत ने सुसाइड किया था। अब अदा शर्मा ने इस घर को बिना किसी फर्नीचर के सजाया हुआ है।
जमीन पर खातीं हैं खाना
फराह खान ने अपने नए वीडियो में अदा शर्मा का घर दिखाया आयुर उनके साथ कुकिंग वीडियो भी बनाया। अदा के इस घर में कोई फर्नीचर नहीं है। एक्ट्रेस अपनी मां के साथ रहती हैं और जमीन पर बैठकर खाना खाती हैं। घर के इस फ्लोर पर एक कुर्सी तक नजर नहीं आई।
नहीं करती पार्टी, नहीं आते दोस्त
फराह के पूछने पर अदा ने बताया कि उनके घर कोई दोस्त नहीं आता और ना ही वो पार्टी करती हैं। उनका घर खाली इसलिए भी है कि वो इसमें डांस कर सकती हैं, कुछ खेल सकती हैं।
पालतू मक्खी
अदा ने बताया कई उन्होंने गिलहरी पाली हुई है। उनके घर एक टॉय वाली बिल्ली भी है जिसका इंस्टाग्राम पेज है। इसके अलावा उन्होंने एक मक्खी भी पाली हुई है। ये मक्खी उनके ही घर में रहती है।
भगवान में आस्था
अदा शर्मा अपनी मां के साथ इसी जगह पूजा पाठ करती हैं। भगवान में उनकी आस्था है लेकिन भूतों का कोई डर नहीं है। अदा ने कहा कि उन्हें मरे हुए इंसान नहीं डरा सकते। इसके अलावा उन्होंने अपनी फिल्म, ऑडियंस के बारे में बात की।
चामुंडेश्वरी है असली नाम
अदा ने फराह खान के साथ बातचीत में अपना असली नाम भी बताया। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें उनके नाम को लेकर डराया गया था। उनके दोस्तों ने कहा था कि इस नाम के साथ उन्हें फिल्म नहीं मिलेगी। इसलिए उन्होंने अपना नाम बदल कर अदा शरमाकर दिया। जबकि उनका असली नाम चामुंडेश्वरी है।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


