शादी के 2 साल बाद मां बनी टीवी की ये हसीना, बेटी को दिया जन्म
टीवी एक्ट्रे सुरभि ज्योती ने एक नन्ही परी को जन्म दिया है। उनकी बेटी का जन्म 13 जून को हुआ। सुरभि ने फैंस के साथ ये खुशखबरी 14 जून को शेयर की है।

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सुरभि ज्योति के घर खुशियों ने दस्तक दी है। सुरभि ज्योती और उनके पति सुमित सूरी पेरेंट्स बन गए हैं। सुरभि ज्योति ने एक नन्ही परी को जन्म दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए फैंस संग ये खुशखबरी शेयर की। सुरभि ने 13 जून को बेटी को जन्म दिया। सुरभि ज्योति शादी के दो साल बाद मां बनी हैं।
सुरभि ने फैंस संग साझा की खुशखबरी
सुरभि ज्योति ने आज यानी 14 जून को इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया।उन्होंने जो तस्वीर शेयर की है उसमें एक फूल नजर आ रहा है। फूल के ऊपर बड़े-बड़े अंग्रेजी के अक्षरों में लिखा है- इट्स अ गर्ल। उसके नीचे बच्ची के जन्म की तारीख 13 जून, 2026 लिखी है। सुरभि ने ये पोस्ट जेमिनाई की मदद से तैयार किया है।
सुरभि ज्योति को मिल रहीं बधाइयां
सुरभि ने इस पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा- हमारी बेटी आ चुकी है। हमारे दिल प्यार और आभार से भरे हुए हैं। इस खुशी के मौके पर सुरभि को फैंस और सेलेब्स सब बधाई दे रहे हैं। हिना खान ने सुरभि के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा- माशाअल्लाह। सुरभि को बधाई देने वालों में किश्वर मर्चेंट, अनीता हस्सनंदनी और चांदनी जैसे सेलेब्स का नाम शामिल है। वहीं, सरभि के फैंस ने हार्ट और किस इमोजी बनाकर सुरभि को बधाइयां दीं।
साल 2024 में बॉयफ्रेंड संग सुरभि ने रचाई थी शादी
सुरभि ज्योति ने साल 2024 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सुमित सूरी से शादी रचाई थी। अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान सुरभि इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहीं और अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए कई तस्वीरें भी शेयर कीं।
प्रेग्नेंसी के दौरान इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव थीं एक्ट्रेस सुरभि ज्योति
13 जून को सुरभि ने एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें वो अपने बेबी बंप पर चाय का कप रखे नजर आ रही थीं। वहीं, एक पोस्ट में सुरभि किसी क्वीन की तरह तैयार हुई थीं। उन्होंने ब्लैक पोलका डॉट ड्रेस के साथ मोतियों का हार और ब्लैक रंग का सिर पर बो पहना हुआ था। उन्होंने अपना फोटोशूट फैंस के साथ शेयर किया था।
कुबूल है से घर-घर में मिली पहचान
सुरभि ज्योति के शोज की बात करें तो उन्हें जीटीवी के शो कुबूल है से घर-घर में पहचान मिली थी। इसके अलावा, सुरभि नागिन, प्यार तूने क्या किया, कोई लौट के आया है, ये जादू दै जिन्न का, कॉमेडी नाइट्स लाइव और किचन चैंपियन जैसे शोज में देखा जा चुका है।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


