एक्ट्रेस शगुफ्ता ने गोविंदा को बताया आमिर खान से बड़ा परफेक्शनिस्ट, बोलीं-कादर खान लेट आने से थे परेशान
गोविंदा के साथ काम कर चुकी एक्ट्रेस शगुफ्ता ने बताया कि एक्टर के लेट आने के वजह से कादर खान को भी आता था गुस्सा। आमिर खान से बड़े परफेक्शनिस्ट हैं गोविंदा।

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान को इंडस्ट्री परफेक्शनिस्ट कहा जाता है। एक्टर के साथ काम करने वाले लोग अक्सर काम के प्रति उनके लगाव और जुनून की तारीफ करते हैं। एक सीन को परफेक्ट तरह से शूट करने के लिए आमिर कई रिटेक लेते हैं, ऑडियंस को अपना बेस्ट कम ही पेश करते हैं और इसलिए उन्हें मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहा जाता है। लेकिन एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने एक इंटरव्यू में गोविंदा को आमिर से बड़ा परफेक्शनिस्ट बताया है।
हीरो नंबर 1 के सेट पर होती थी मस्ती
हाल में सिद्धार्थ कनन के शो में पर पहुंचीं शगुफ्ता ने बताया कि हीरो नंबर 1 में काम करना कितना मजेदार था। एक्ट्रेस ने कहा हम बहुत मस्ती करते थे फिर चाहे गोविंदा या करिश्मा सेट पर मौजूद हो या नहीं। हम लोग पेड हॉलिडे पर थे। शूटिंग का सेट ऊटी में लगा था। हम मिथुन दा के होटल में रुके थे। जब उन्हें पता चला कि हम उनके होटल में रुके है तो वो हमसे मिलने आए और उन्होंने खुद बनाया हुआ सी फूड बनाया।
आमिर खान से बड़े परफेक्शनिस्ट हैं गोविंदा
आगे शगुफ्ता ने बताया कि गोविंदा सुबह 9 की शिफ्ट में दोपहर 1 या 2 बजे तक आते थे। उससे पहले कभी नहीं। गोविंदा के साथ बस यही एक दिक्कत थी, नहीं तो वो बहुत ही अच्छे इंसान हैं। मैं उनके साथ 3 से 4 फिल्में की हैं। वो बहुत ही अच्छे और मजाकिया हैं। वो एक सीन के लिए 25 बार रिहर्सल करते थे।गोविंदा, आमिर से बड़े परफेक्शनिस्ट हैं। डेविड सर सीन को ओके भी कर देते थे लेकिन वो माफी मांग कर उस सीन को दोबारा शूट करते थे। उनकी आंखों में परफेक्शन इतना मजबूती से नजर आता था कि वो इस बात की परवाह नहीं करते थे कि सामने खड़ा इंसान थका हुआ होगा। शगुफ्ता ने आगे ये भी बताया कि गोविंदा के लेट आने से कादर खान भी गुस्सा हो जाते थे। दूसरे को-स्टार्स को भी परेशानी होती थी। गोविंदा हर दिन लेट आते थे। लेकिन मेकर्स के पर कोई दूसरा आप्शन नहीं था।
गोविंदा को बताया इंडस्ट्री का बड़ा एक्टर
बता दें, 90 का दशक गोविंदा के नाम रहा। 80 के दशक में उन्होंने एक्शन और रोमांटिक फिल्मों से अपनी एक्टिंग का धमाका किया। लेकिन 90 के दशक में उनकी कॉमेडी फिल्मों ने उन्हें इंडस्ट्री का सबसे बड़ा एक्टर और स्टार बना दिया। उनकी कॉमिक टाइमिंग और एक्टिंग की तारीफ होती है। एक्टिंग पेशे की समझ रखने वाले लोग उन्हें इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कलाकार मानते हैं। लेकिन अब गोविंदा इंडस्ट्री से दूर हो चुके हैं। हाल में उन्होंने अपने कमबैक की बात भी कही थी।


