एक्ट्रेस संग ब्लिकिंट डिलिवरी एजेंट ने की बदतमीजी, मुंबई पुलिस तक पहुंचा मामला

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

एक्ट्रेस रीवा अरोड़ा ने बताया कि उनके घर में सामान डिलवीर करने आए ब्लिकिंट डिलिवरी एजेंट ने उनके साथ बदतमीजी की। उनके साथ गलत तरीके से बाद की। रीवा ने कहा कि बात इतनी बढ़ गई कि उन्हें मुंबई पुलिस की मदद लेनी पड़ी। 

एक्ट्रेस संग ब्लिकिंट डिलिवरी एजेंट ने की बदतमीजी, मुंबई पुलिस तक पहुंचा मामला

एक्ट्रेस रीवा अरोड़ा ने बताया कि कैसे एक ब्लिंकिट डिलिवरी एजेंट ने उनके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और उनके साथ बदतमीजी की। उन्होंने बताया कि जब उनकी मां ने मामले को शांत करने की कोशिश की तो उस एजेंट ने और भी ज्यादा बदतमीजी की। रीवा ने बताया कि बात इतनी बढ़ गई कि इस मामले में उन्हें मुंबई पुलिस की मदद लेनी पड़ी। रीवा के साथ ये घटना 26 अप्रैल को हुई थी।

एक्ट्रेस के साथ डिलिवरी एजेंट ने की बदतमीजी

हिंदुस्तान टाइम्स के साथ खास बातचीत में रीवा अरोड़ा ने इस बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि 26 अप्रैल को दोपहर साढ़े तीन बजे के करीब एक ब्लिंकिट डिलिवरी एजेंट उनके घर सामान देने आया। उस डिलिवरी एजेंट ने उन लोगों के साथ गलत व्यवहार किया।

रीवा ने बाताय उस दिन क्या हुआ था?

रीवा ने बताया, शुरू से ही उनकी टोन और भाषा बहुत गुस्से वाली थी। जब मैंने दखल दिया, स्थिति तब भी नहीं सुधरी। "मेरी मां (नीशा अरोड़ा) ने स्थिति को शांत करने की कोशिश की, लेकिन सुनने की जगह डिलिवरी एजेंट ने बदतमीजी की।"

अभद्र भाषा का किया इस्तेमाल

रीवा ने बताया कि बात तब और बढ़ गई जब उनकी बहन ने उस ब्लिंकिट डिलिवरी एजेंट को बदतमीजी ना करने को कहा। रीवा ने बताया, जब मेरी बहन लिफ्ट में उस ब्लिंकिट डिलवरी एजेंट से मिली, जब वो वापस जा रहा था, तब भी वो अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहा था। उस प्वाइंट पर हमें लगा कि उसका व्यवहार लिमिट से बाहर जा रहा है। बिना किसी उकसावे के हमारे लिए अपमानजनक, अनुचित और भद्दी भाषा का प्रयोग किया गया। वो उसी भाषा में लगातार बात कर रहा था।"

पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

रीवा ने आगे बताया कि करीब 30 से 40 मिनट उनके परिवार को ये झेलना पड़ा। उन्होंने कहा कि ये हमारे दरवाजे पर शुरू हुआ और बात बढ़ती चली गई क्योंकि उसका वो गंदा व्यवहार जारी रहा। जब उसने परिसर से निकलने की कोशिश की, तो हम उसके पीछे गए और हमने उसे रोका। इसके बाद उन लोगों ने मुंबई पुलिस को फोन किया, जो तुरंत मौके पर पहुंची और इस मामले की जांच की।

रीवा ने बताया कि पुलसी के साथ-साथ ब्लिंकिट ऐप पर भी आधिकारिक शिकायत दर्ज कर दी गई है। उन्होंने कहा कि वो ब्लिंकिट की तरफ से इस मामले में समाधान का इंतजार कर रही हैं।

विकी कौशल की भांजी का निभा चुकी हैं रोल

रीवा ने बातचीत में बताया कि ये घटना निराश करने वाली थी, लेकिन वो पॉजिटिव रहने और अपनी रोजाना जिंदगी को फॉलो करने की कोशिश कर रही हैं। रीवा की बात करें तो उन्होंने कई बड़े स्टार्स के साथ चाइल्ड एक्ट्रेस के तौर पर काम किया है। उरी में रीवा ने विकी कौशल की भांजी का रोल निभाया था।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।