एक्ट्रेस ने अपने एडल्ट कंटेंट को बताया 'देश की सेवा', बोली- मेरे एरोटिक वीडियोज बहुत...

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अक्सर अपने बयानों की वजह से विवादों वाली एक्ट्रेस ने एक और हैरान करने वाला बयान दिया है। उन्होंने अपने एडल्ट कंटेंट को देश की सेवा बताया है।

Poonam Pandey on her erotic content
देश में वेश्यावृत्ति को लेकर क्या बोलीं एक्ट्रेस

सोशल मीडिया और फिल्मों में अपने एडल्ट कंटेंट की वजह से जानी जाने वाली एक्ट्रेस ने एक हैरान करने वाला बयान दिया है। उन्होंने अपने एडल्ट कंटेंट को देश की सेवा बताया है। उनका कहना है कि भारत में वेश्यावृत्ति को लीगल करना चाहिए। एक्ट्रेस का मानना है कि अगर वेश्यावृत्ति लीगल हो जाएगी तो क्राइम रेट घट जाएगा।

पूनम पांडे बोलीं- वेश्यावृत्ति लीगल करने से कम हो जाएगा क्राइम

हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं उनका नाम है पूनम पांडे। पूनम पांडे अक्सर अपने बयानों की वजह से विवादों में आ जाती हैं। अब RVCJ मूवीज से खास बातचीत में पूनम पांडे ने कहा- भारत में वेश्यावृत्ति लीगल कर देना चाहिए। समझिए इस बात को, देखिएगा क्राइम रेट्स कितने नीचे हो जाएंगे, खासकर महिलाओं के खिलाफ क्राइम बहुत ज्यादा कम हो जाएगा क्योंकि बहुत सारे आदमी हैं जो बहुत चिढ़े हुए हैं, वैसे ही उनकी हालत खराब होती है, काम पर जाना, ये करना-वो करना। लोग समझते नहीं हैं कि कहां जाएं, क्या करें।

अपने एरोटिक वीडियो को बताया देश की सेवा

अपने एरोटिक वीडियो के बारे में भी पूनम पांडे ने बात की। उन्होंने कहा, "मेरे एरोटिक वीडियोज, जिस लेवल पर मैंने चीजें की हैं, एरोटिक वीडियोज, मुझे लगता है कि उन्हें बहुत खूबसूरती से शूट किया गया है। मुझे पता है उन्हें खूबसूरती से शूट किया गया है और वो देश और दुनिया की महान सेवा कर रहे हैं।

पूनम पांडे ने की समय रैना की तारीफ

इस बातचीत के दौरान पूनम पांडे ने समय रैना की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि वो बहुत मस्त बंदा है। सब जानते हैं कि उसका सेंस ऑफ ह्यूमर कितना अच्छा है। पूनम पांडे ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि समय रैना को खुद भी पता है कि वो कितने बड़े हैं। पूनम पांडे ने बताया कि वो और समय वॉइस नोट-वॉइस नोट खेलते रहते हैं। इसके बाद पूनम ने समय का एक वॉइस नोट भी सुनाया।

पूनम पांडे ने सुनाया कॉमेडियन का वॉइस नोट

पूनम ने बताया कि उनके डिजाइनर फ्रेंड ने पूनम पांडे से कहा कि क्या वो समय रैना को उनके डिजाइन किए हुए कपड़े दिखा सकती हैं। पूनम ने जब समय को कपड़े दिखाए तो समय रैना ने वॉइस नोट में कहा- ये कपड़े मेरे लिए हैं या मेरी मम्मी के लिए हैं?

पूनम के बयान पर भड़के सोशल मीडिया यूजर्स

पूनम पांडे के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन भी आए हैं। एक यूजर ने लिखा- ये भारतीय फैमिली कल्चर को खत्म करना चाहती है, इसको इग्नोर करो। एक दूसरे यूजर ने लिखा- क्या ये अपने परिवार को इस तरह की सर्विस करने के लिए कहेगी? एक तीसरे यूजर ने लिखा- इसको गंभीरता से लेता कौन है?

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडएक्ट्रेस ने अपने एडल्ट कंटेंट को बताया ‘देश की सेवा’; ‘मेरे एरोटिक वीडियोज…’