लुक बदलने पर तारीफ की बजाए मिली बुराई, अचानक बहुत वजन घटाकर ट्रोल हुए ये एक्टर्स

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

कई बड़े एक्टर्स और सेलेब्रिटीज ने एक वक्त के बाद खुद को नया लुक देने के लिए वेट लूज किया, लेकिन जरूरत से ज्यादा दुबला हो जाने की वजह से उन्हें तारीफ से ज्यादा ट्रोलिंग झेलनी पड़ गई।

Actors who got trolled for weight loss
वजन घटाना जहां कई बार तारीफ की वजह बनता है, वहीं कुछ एक्टर्स के लिए यह ट्रोलिंग का कारण बन गया।

एक्टर-प्रोड्यूसर सोहेल खान के ड्रैस्टिक वेट लॉस की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। पहले जहां वह काफी बल्की और मस्कुलर लुक में नजर आते थे, वहीं अब सोहेल खान ने काफी स्लिम लुक लिया है और मसल्स भी काफी लूज किए हैं। हालांकि सोहेल खान के इस नए लुक पर तारीफें कम और उन्हें ट्रोलिंग ज्यादा झेलनी पड़ रही है। सोहेल खान इकलौते सेलेब्रिटी नहीं हैं जिन्हें वजन घटाने के बाद ट्रोलिंग फेस करनी पड़ी है। ऐसा पहले अन्य कई सेलेब्रिटीज के साथ हो चुका है। तो चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ सेलेब्स के बारे में।

हिमेश रेशमिया

बॉलीवुड सिंगर-एक्टर हिमेश रेशमिया का एक दौर ऐसा भी था जब शायद ही कोई ऐसी फिल्म होती थी, जिसमें हिमेश का गाना और उनका म्यूजिक नहीं होता था। लंबे वक्त तक म्यूजिक बनाने के बाद जब हिमेश गायकी की दुनिया में उतरे तो उन्होंने तूफान मचा दिया। उनका हर गाना चार्टबस्टर हो जाता था। फिर हिमेश ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और यहां तक भी सब ठीक था। गड़बड़ हुई जब उन्होंने अचानक अपना बहुत वजन घटाया। हिमेश ट्रोल होने लगे और इसके बाद उनके गाने और फिल्में भी पिटते चले गए।

राम कपूर

टीवी की दुनिया में कामयाबी की झंडे गाढ़ने के साथ-साथ राम कपूर ने फिल्मों में भी खूब नाम कमाया। राम कपूर ने हालांकि इस पूरे वक्त के दौरान अपना बॉडी वेट लगभग सेम रखा। उनकी पहचान इसी लुक के साथ बन चुकी थी, लेकिन जब अचानक उन्होंने वजन घटाया तो उनका वजन तो घटा ही, साथ ही चेहरा भी काफी अलग दिखने लगा। लोग उन्हें इस नए लुक के साथ एक्सेप्ट नहीं कर पाए और वह काफी ट्रोल हुए।

करण जौहर

बॉलीवुड की दुनिया का ऐसा नाम, जिसने न सिर्फ हमें ढेरों यादगार फिल्में दीं, बल्कि हिंदी सिनेमा को कहीं से कहीं पहुंचा दिया। करण जौहर को हमने शुरू से एक खास लुक कैरी करते देखा। लेकिन फिर जब उन्होंने अपना वजन काफी ज्यादा घटा लिया तो उन पर ओजेम्पिक और मूंजारो जैसी ड्रग्स लेने का आरोप लगा। करण जौहर फंकी लुक के साथ बहुत पतले दुबले लुक के लिए काफी ट्रोल हुए थे।

राजकुमार राव

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव को भी बार-बार वजन घटाने और बढ़ाने की वजह से ट्रोलिंग झेलनी पड़ी है। वजह यह कि राजकुमार राव की कद काठी उतनी विशाल नहीं है कि वह इस तरह के ट्रांजिशन के बाद भी नॉर्मल लगते। जब उन्होंने वजन कुछ फिल्मों के लिए घटाया तो वह काफी दुबले लगने लगे, वहीं जब बढ़ाया तो काफी मस्कुलर और हैवी दिखते। यही वजह थी कि राजकुमार राव भी वेट लॉस के लिए ट्रोलिंग झेल चुके हैं।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडलुक बदलने पर तारीफ की बजाए मिली बुराई, अचानक बहुत वजन घटाकर ट्रोल हुए ये एक्टर्स