इन एक्टर्स की फिल्मों ने भारत में की 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई, सलमान-आमिर को छोड़ ये हॉलीवुड एक्टर इसमें शामिल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

आज हम आपको उन स्टार्स के बारे में बताने वाले हैं जिनकी फिल्मों ने भारत में 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। इस लिस्ट में हॉलीवुड स्टार भी शामिल हैं।

actors whose movies earn more than 500 crore at india
इन एक्टर्स की फिल्मों ने भारत में की 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई

कई ऐसी भारतीय फिल्में हैं जिन्हें दर्शकों और क्रिटिक्स का खूब प्यार मिलता है। अब आज हम आपको उन एक्टर्स के बारे में बताएंगे जिनकी फिल्मों ने 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। इस लिस्ट में कई टॉप स्टार्स की मूवीज शामिल हैं और अब एक हॉलीवुड स्टार भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं। जानें वो स्टार कौन हैं।

शाहरुख खान

शाहरुख खान की इस लिस्ट में 2 फिल्में हैं और वो हैं जवान और पठान। जवान को एटली ने डायरेक्ट किया था और पठान को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया था।

प्रभास

प्रभास की भी इस लिस्ट में 2 फिल्में हैं। उनकी फिल्म बाहुबली 2 और कल्कि 2898 एडी इस लिस्ट में शामिल है।

अल्लू अर्जुन

अल्लू अर्जुन की 1 ही फिल्म इस लिस्ट में शामिल है और जो मूवी इस लिस्ट में है उसका नाम है पुष्पा 2 द रूल जिसमें अल्लू के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में थीं।

रणबीर कपूर

रणबीर कपूर भी इस लिस्ट में शामिल हैं। उनकी फिल्म एनिमल 500 करोड़ के साथ इस लिस्ट में शामिल है।

रणवीर सिंह

रणवीर सिंह इस लिस्ट में अपनी एक ही फिल्म के दोनों पार्ट्स के साथ शामिल हैं। उनकी फिल्म धुरंधर और धुरंधर 2 ने भारत में 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है।

विकी कौशल

विकी कौशल भी इस इस लिस्ट में शामिल हैं। उनकी फिल्म छावा ने भारत में 500 करोड़ से ज्यादा कमाए हैं।

राजकुमार राव

राजकुमार राव इस लिस्ट में फिल्म स्त्री के साथ शामिल हैं। उनकी यह हॉरर कॉमेडी फिल्म अभी तक सबको पसंद आती है। इस फिल्म के गाने भी सुपरहिट थे।

सनी देओल

सनी देओल भी इस लिस्ट में शामिल हैं। उनकी फिल्म गदर 2 ने भी 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है।

टॉम हॉलैंड

अब इस लिस्ट में जो हॉलीवुड स्टार शामिल हुए हैं वो हैं टॉम हॉलैंड। टॉम की फिल्म स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे ने भारत में 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। बता दें कि स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे ने तो भारत में गदर ही मचा दिया था। इस फिल्म ने एवेंजर्स: एंडगेम तक को भारत में कमाई के मामले में पछाड़ दिया था जो अब तक भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली विदेशी फिल्म की लिस्ट में नंबर 1पर थी।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडइन स्टार्स की मूवी ने भारत में 500 करोड़ से ज्यादा कमाए, जानें इसमें कौन शामिल